अहमदाबाद:
राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को राज्य के बाहर ले जाने का फैसला किया है. गुजरात कांग्रेस अपने सभी 71 विधायकों को लेकर माऊंट आबू जा रही है. उन्हें माउंट आबू के अचलगढ़ के होटल हमिंग में ठहराया जाएगा. यहां कांग्रेस विधायक करीब पांच बजे पहुंचेगे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर है इसलिए यह फैसला किया गया है.
आज 3 बजे सारे विधायक माऊंट आबू के लिए निकलेंगे.आबु जाने से पहले सभी विधायक जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे. विधायकों को व्हिप जारी किया गया है. अल्पेश ठाकोर, धवलसिंह झाला, भरतजी ठाकोर, डॉ अनिल जोशीयारा, ग्यासुद्दीन शेख और हिंमतसिंह पटेल को चोड़कर सबी विधायक माऊंट आबू जाएंगे.
Dainik Aam Sabha