Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बैरागढ़ पुलिस ने शातिर वाहन चोर को रंगे हाथ चोरी के मोटरसाइकिल समेत किया गिरफ्तार

भोपाल / बैरागढ़ पुलिस ने शातिर वाहन चोर को रंगे हाथ चोरी के मोटरसाइकिल समेत किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की पताराशि व अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 29 जनवरी 22 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सीहोर नाका बैरागढ़ पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है जो उसे बेचने की फिराक में है जिसकी सूचना पर टीम तैयार कर सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जो सीहोर नाका पर एक व्यक्ति एक मोटरसाइकिल होंडा लीवो क्रमांक एमपी 04 68 57 के साथ सीहोर नाका पर खड़ा हुआ था जो पुलिस को अपने पास आता देख मोटरसाइकिल चोर भागने का प्रयास करने लगा जिसकी घेराबंदी कर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम रघुवीर जाटव पिता अशोक कुमार जाटव आयु 40 साल निवासी डॉग पुरिया कोनाजिर के आगे इछावर रोड थाना मंडी जिला सीहोर का होना बताया जिससे उक्त वाहन के संबंध में दस्तावेजों की मांग किया जो कोई दस्तावेज होना नहीं बताया सबब टीम द्वारा उक्त वाहन को वीडीपी पोर्टल पर चेक करने पर उक्त वाहन थाना बैरागढ़ से चोरी होना पता चला उक्त वाहन थाना बैरागढ़ के अपराध क्रमांक 361/19 धारा 379 भादवी का मशरूका होना पाया गया सबब मौके पर ही आरोपी रघुवीर जाटव से उक्त वाहन होंडा लिवो कीमती ₹60000 को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाने आए जिससे अन्य वाहन चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ़ डीपी सिंह, सहायक उप निरीक्षक तेजसिंह, प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक मनीष त्रिपाठी, आरक्षक गजराज, इमरान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)