Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बैरागढ़ पुलिस ने चोरी करने वाली तीन शातिर महिलाओं व एक युवक को किया गिरफ्तार, तीन लाख का माल बरामद

भोपाल / बैरागढ़ पुलिस ने चोरी करने वाली तीन शातिर महिलाओं व एक युवक को किया गिरफ्तार, तीन लाख का माल बरामद

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अपराधियों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारस्सी व अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 10.2 2022 को फरियादी जगदीश दाद लानी पिता गोवर्धन दास उम्र 30 साल निवासी मिनी मार्केट दूल्हे राजा कपड़ों की दुकान बैरागढ़ भोपाल ने रिपोर्ट किया कि तीन अज्ञात महिलाएं जो कपड़े ब आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने के लिए दुकान पर आई जो महिलाओं द्वारा कर्मचारियों को बातों में लाकर दुकान से कोर्ट व आर्टिफिशियल ज्वेलरी व शेरवानी को चुराकर ले गई जिसकी रिपोर्ट पर थाना पर अपराध क्रमांक.79/22 धारा.379 का प्रकरण कायम कर विवेचना की गई।

दौरान विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवा कर संदिग्ध महिलाओं की तलाश की गई जो विवेचना के दौरान सूचना मिली कि उपरोक्त हुलिए के आधार पर दो तीन संदिग्ध महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास खड़ी हैं सूचना पर टीम रवाना की गई जो सूचना सही पाई जाने पर टीम द्वारा तीनों संदेही महिलाओं व लड़के को अभिरक्षा में लेकर थाने आए जिससे पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान घटना को स्वीकार किया।

जिनकी निशानदेही पर चोरी गए कपड़े ज्वेलरी आरोपियों.के पेश करने पर विधिवत जप्त किए गए तथा अपराध क्रमांक.79/22 मैं मशरू का सूट शेरवानी व ज्वेलरी वजाप्ता किया गया तथा आरोपियों से पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में पूछताछ की गई जो थाना बैरागढ़ क्षेत्र से अगस्त सितंबर व.नवंबर में ज्वेलरी की दुकानों से सोने के जेवरात व ग्राहक की गाड़ियों के टायर पंचर होने का झांसा देकर बैग सहित नकदी रुपए चोरी करना स्वीकार किया।

जिस पर थाना बैरागढ़ के अपराध क्रमांक639/21 धारा 379 मैं नगदी लगभग ₹50000 व एटीएम आधार कार्ड पैन कार्ड आरोपियों से जप्त किया गया तथा अपराध क्रमांक 491/21 धारा 379 जो सितंबर माह में महिला द्वारा धक्का देकर एक मोबाइल व नगदी ₹2000 चोरी करना स्वीकार किया जो आरोपी या मुन्नी उर्फ रजनी से पेश करने पर नकदी रुपए जप्त किए गए वह मोबाइल को फेंक देना बताया।

थाना बैरागढ़ के ही अपराध क्रमांक 577/21 धारा 379 मैं साईं आशीर्वाद ज्वेलर्स सराफा मार्केट बैरागढ़ से अक्टूबर माह में ग्राहक बनकर अपनी बच्ची के साथ दुकान से दो सोने के कंगन चोरी किया था जिसे पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार किया जो आरोपियों द्वारा पेश करने पर कंगन जप्त किए गए प्रकरण में आरोपीगणों मुन्नी उर्फ शीला और रजनी शिवानी राजपूत नेहा ठाकुर गौरव सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है तथा अन्य प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं महिलाओं द्वारा पूर्व में थाना बैरागढ़ व थाना कोतवाली में चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं।

गिरफ्तार आरोपीगण-

1. मुन्नी उर्फ शीला उर्फ रजनी चौहान पति जमुना प्रसाद चौहान उम्र 48 साल निवासी मकान नंबर 23 अमित जैन का किराए का मकान जैन नगर लालघाटी कोहेफिजा भोपाल।

2. शिवानी चौहान पिता जमुना प्रसाद चौहान उम्र 22 साल निवासी सदर थाना कोहेफिजा।

3. नेहा ठाकुर पति सुमित मिश्रा उम्र 30 साल निवासी पप्पू भाई पार्षद की मल्टी में किराए से अशोका गार्डन।

4. गौरव चौहान उर्फ गोलू पिता जमुना प्रसाद चौहान उम्र 23 साल निवासी मकान नंबर 23 अमित जैन का किराए का मकान जैन नगर लालघाटी कोहेफिजा भोपाल।

बरामद मशरूका- एक सेट सूट. एक सेट शेरवानी .बाबासूट. आर्टिफिशियल ज्वेलरी /सोने के कंगन ,नगदी ₹55000 व.पेन कार्ड. ड्राइविंग लाइसेंस. आधार कार्ड. कुल कीमत लगभग तीन लाख।

अपराधिक रिकॉर्ड- आरोपियों के विरुद्ध थाना बैरागढ़ कोतवाली में चोरी नकबजनी के आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ़ डी.पी. सिंह, उपनिरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी, भगवत धुर्वे, ओपी मीणा, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक सर्जन, मनीष त्रिपाठी, आरक्षक प्रशांत, श्रवण, महावीर तिवारी, मिथिलेश, जीतू, इमरान, आशीष, गोविंद, महिला आरक्षक पूनम,शिवानी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)