Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बैरागढ़ पुलिस ने आंगनबाड़ी से खिलौने और सामान चुराने वाले को किया गिरफ्तार

भोपाल / बैरागढ़ पुलिस ने आंगनबाड़ी से खिलौने और सामान चुराने वाले को किया गिरफ्तार

– 2 नाबालिग चोर समेत खरीददार कबाडी को किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : बैरागढ़ की एक आंगनबाड़ी से बच्चों के खिलौने, कुर्सी, बर्तन, टंकी समेत अन्य सामान चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात दो नाबालिगों ने मिलकर की थी। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी आरोपी बनाया है। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मथाई नगर बैरागढ़ निवासी ज्योति कनोजिया (42) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। शिकायत की कि न्यू सब्जी मंडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से चोर बच्चों के खिलौने समेत पूरा सामान समेट ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में लगाया गया। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने आंगनबाड़ी में चोरी करना स्वीकार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)