Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बैरागढ़ पुलिस ने महिला को अवैध गांजे की पुड़िया सहित आधा किलो मादक पदार्थ समेत किया गिरफ्तार

भोपाल / बैरागढ़ पुलिस ने महिला को अवैध गांजे की पुड़िया सहित आधा किलो मादक पदार्थ समेत किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 21/01/ 2022 को जरिए सूचना प्राप्त हुई की बैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला शाहजहां उर्फ साजिया जो कि एक सफेद रंग के झोले में पानी की टंकी के पास राहुल नगर में अवैध गांजा रखे हैं जो बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है, की सूचना पर टीम तैयार कर सूचना की तस्दीक एवं दबिश देने हेतु रवाना किया गया, जो सूचना तस्दीक पर सही पाई गई, अपने हाथ में एक सफेद रंग का झोला रखें पानी की टंकी के पास राहुल नगर खड़ी दिखी जो पुलिस को देखकर भागने लगी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा, जिसकी महिला अधिकारी प्रियंका राय द्वारा तलाशी ली गई।

जो लगभग आधा किलो मादक पदार्थ गांजा रखे मिली, जिससे समक्ष गवाहान विधिवत कार्यवाही की गई, जो मौके से आरोपिया शाहजहां उर्फ साजिया पति भय्यू उर्फ जावेद उम्र 30 साल निवासी राहुल नगर बैरागढ़ भोपाल के पास से गांजे की पुड़िया सहित आधा किलो लगभग मादक पदार्थ मिला जिसे मौके पर जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाया जाने के प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपिया का पति भाइयों उर्फ जावेद जो थाने का कुख्यात सक्रिय गुंडा है, जिसकी आड़ में अवैध मादक पदार्थ बेचने की शोहरत मिल रही थी, जिसे पकड़ कर उसकी विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ़ डीपी सिंह, उप निरीक्षक प्रियंका राय ,ओपी मीणा, प्रधान आरक्षक सर्जन सिंह, मनीष आरक्षक प्रशांत ,श्रवण, मिथिलेश ,महिला आरक्षक शिवानी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)