Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / टायर खराब होने से रास्ते मे खडे जनरेटर को चोरी करने वाले शातिर चोरों को बैरागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल / टायर खराब होने से रास्ते मे खडे जनरेटर को चोरी करने वाले शातिर चोरों को बैरागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : फरियादी कैलाश सूर्यवंशी पिता कन्हैयालाल सूर्यवंशी उम्र 37 साल निवासी मकान नंबर 157 बमबम कालोनी बैरागढ कला थाना खजूरी सडक भोपाल ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि इण्डस टावर लिमिटेड कंपनी का एक जनरेटर जो दिनाँक 15.04.22 से 29.04.22 के बीच मे पहिया टूट जाने से रोड साईड खेत के किनारे खडा कर दिया था, जो जनरेटर (15 KVA) महिंद्रा कंपनी का अज्ञात चोर चुराकर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमाँक 229/22 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

टीम द्वारा बैरागढ व लालघाटी क्षेत्र मे रोड किनारे लगे हुये कैमरो को सिटि सर्विलेंस व अन्य स्थानो पर देखा गया जो फुटेज मे लालघाटी के पास आरोपी मय मशरूका के जाते दिखा जिसके आधार पर जीप क्रमाँक MP04-AA-7162 से जनरेटर को टोचन कर चोरी करना पाया गया फुटेज के आधार पर जनरेटर चोर जीप मालिक सलमान खान निवासी अशोका गार्डन भोपाल के पते पर जाकर घेराबंदी कर पकडा गया जिसकी निशांदेही पर चोरी गया जनरेटर को चंबल क्षेत्र अशोका गार्डन से बरामद किया गया तथा साथी मोहम्मद फिरोज व अफजल खान व नसीम खान उर्फ नसस् के साथ घटना की प्रायोजित तैयारी कर अंजाम देना बताया प्रकरण मे आरोपी 1. सलमान खान 2. मोहम्मद फिरोज 3. नसीम खान को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी अफजल खान मौका पाकर फरार हो गया प्रकरण मे मशरूका एक जनरेटर महिंद्रा कंपनी 15 KVA एक जीप क्रमाँक MP04-AA-7162 को आरोपीगणो से जप्त की गई आरोपीगणो से कुल कीमती पाँच लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया तथा आरोपीगणो से अन्य वाहन चोरी के संबंध मे पूछताछ जारी है जिन्हे न्यायालय पेश किया जाता है आरोपीयो के ICJS से आपराधिक रिकार्ड पता किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी –

1. सलमान खान पिता अय्यूब खान, उम्र 31 साल, निवासी म.न. बी 18 अशोक विहार कालोनी अशोका गार्डन भोपाल।

2. मोहम्मद फिरोज पिता मोहम्मद सईद, उम्र 35 साल, निवासी सेठ कालोनी बी 10 अशोका गार्डन थाने के पास अशोका गार्डन भोपाल।

3. नसीम खान पिता नासिर खान, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम जमुनिया थाना औबदुल्लागंज जिला रायसेन हाल अकक्ड बक्कड रेस्टोरेंट के पास सागर यादव का मकान टी वार्ड बैरागढ।

फरार आरोपी – अफजल खान पिता अनवर खान निवासी बडा चंबल गुरुद्वारे के पास गीतांजली स्कूल के बगल मे थाना ऐशबाग भोपाल।

बरामद संपत्ति- आरोपीगणो से चोरी गया

1.एक जनरेटर महिंदा कंपनी की 15 KVA कीमती 3,50,000 रूपये
2. आरोपीगणो द्वारा जीप क्रमांक MP04-AA-7162 कीमती 1,50,000 रूपये जो घटना मे प्रयुक्त की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)