Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बागसेवनिया पुलिस ने शातिर वाहन चोर किये गिरफ्तार, 3 आरोपियों से चोरी की 3 लाख रुपये कीमती 5 मोटरसाइकिल बरामद

बागसेवनिया पुलिस ने शातिर वाहन चोर किये गिरफ्तार, 3 आरोपियों से चोरी की 3 लाख रुपये कीमती 5 मोटरसाइकिल बरामद

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वाहन चोरी, लूट, नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के पालन में थाना बागसेवनिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3 शातिर चोर को गिरफ्तार कर 3 लाख रुपये कीमती 5 मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का विवरण- थाना बागसेवनिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लहारपुर शमशान झुग्गी के पास कुछ लड़के मोटरसाइकिल बेचने की बात कर रहे है। उक्त सूचना पर बागसेवनिया की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 3 संदेहियों को हिरासत में लिया व नाम पता पूछने पर 1- दीपक पिता महेश महेश्वरी उम्र 21 वर्ष निवासी कालापीपल जिला शाजापुर हाल नेहरू नगर भोपाल 2.सूरज पिता मनोहर सिंह गहलोत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिलोदा थाना कालापीपल हाल नेहरू नगर एवं 3.मोनू पिता मोहन सिंह रजक उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कुंडली थाना बमोरी जिला रायसेन हॉल बरखेड़ा पठानी भोपाल का बताये, जिनसे मौके पर एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों से पूछताछ के दौरान थाना कोहेफिजा, ऐशबाग, मंडीदीप, बागसेवनिया से कुल 5 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किये। गिरफ्तार आरोपियों का पीआर लिया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी- 1- दीपक पिता महेश महेश्वरी उम्र 21 वर्ष निवासी कालापीपल जिला शाजापुर हाल नेहरू नगर भोपाल।

2- सूरज पिता मनोहर सिंह गहलोत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिलोदा थाना कालापीपल हाल नेहरू नगर।

3- मोनू पिता मोहन सिंह रजक उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कुंडली थाना बमोरी जिला रायसेन हॉल बरखेड़ा पठानी भोपाल।

पुलिस टीम- सहायक उप निरीक्षक जी पी जोशी, रमेश सिंह, श्यामराज सिंह, आरक्षक सुरेंद्र यादव ,बद्री दांगी, अशोक तोमर, यतेंद्र, पवनेश कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)