Sunday , September 15 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / बड़ौद महाविद्यालय में हुआ आजादी महोत्सव का शुभारंभ

बड़ौद महाविद्यालय में हुआ आजादी महोत्सव का शुभारंभ

(राजेश शर्मा)
आम सभा, बड़ौद।

शासकीय महाविद्यालय बड़ौद में आजादी महोत्सव का शुभारंभ किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विष्णु प्रसाद भाला ने कार्यक्रम की विषय वस्तु पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्याम सुंदर कुमावत ने किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह मेवाड़ा ने अगस्त क्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदीप सैनी ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कई तिथियों एवं घटनाक्रम के बारे में बताया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ.मीनल मेहना, श्रीमती रुचि सोनी, सुश्री अंजलि अंबिया, गोपाल सोलंकी, डॉ.तुषार गर्गे, श्रीमती कृति ग्वाला, डॉ रोहित ग्वाला, नंदराम सोलंकी, दुर्गा प्रसाद अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।