Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / स्वच्छ भारत कार्यक्रम अंतर्गत जागरुकता रैली का आयोजन

स्वच्छ भारत कार्यक्रम अंतर्गत जागरुकता रैली का आयोजन

आम सभा, भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु बागसेवनिया भोपाल में स्वच्छ भारत कार्यक्रम 1 से 31 अक्टूबर 2021 के तहत आज 29 अक्टूबर 2021 को जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में परिसर के निदेशक प्रो. जे .भानुमूर्ति, प्रो. नीलाभ तिवारी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार वर्मा के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमे स्वयं सेवकों ने जागरूकता पूर्ण नारे लगाते हुए विभिन्न स्थानों पर से प्लास्टिक एकत्रित कर नगर पालिका की कचरा पेटी में डाला गया, साथ ही स्थानीय लोगो को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए समझाइश दी गयी।

इस अवसर पर परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक आकाश चौबे, दीपक मिश्रा, दीपक झा, पवन द्विवेदी, निखिल तिवारी, कृष्ण कान्त पांडे, शिवम तिवारी, पुष्पेन्द्र मिश्रा, सुधांशु रंजन शुक्ला, सुधीर भार्गव, अमन कुमार मिश्रा, सीताराम वर्मा, अभय शुक्ला, श्रीकांत नंदकुमार, अर्जुन सिंह,कृष्णकांता कुशवाहा,राहुल तिवारी, हर्षित,अलका राशिक, यशश्री खनोलकर, वैष्णवी यादव ,नेहा अहिरवार,ऋद्धिमा शुक्ला, रेणु देवी शुक्ला, सहित 30 से अधिक स्वयं सेवक एवं परिसर के सदस्य, हरीश मिश्रा, मनोज मिश्रा, मनोज पाटीदार, आकाश गुण्टीवार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)