Monday , June 30 2025
ताज़ा खबर
होम / लाइफ स्टाइल / होम लोन के लिए आवेदन करते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें

होम लोन के लिए आवेदन करते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें

घर ख़रीदने का फैसला लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है, क्योंकि आपके अपने घर से जुड़ी यादें जीवन भर आपके साथ रहती हैं। लेकिन क्या हम होम लोन लेते समय इसके लिए अच्छी तरह से योजना बनाते हैं? क्या आपको यकीन है आपकी होम लोन योजना इस इंडस्ट्री में सबसे बेहतर है?

होम लोन लेने के लिए इससे जुड़ी बातों को अच्छी तरह समझने और योजना बनाने की जरूरत होती है, क्योंकि आपको इसे लंबे समय तक चुकाना पड़ता है और काफी महंगा भी होता है। अच्छी तरह जाँच-पड़ताल के बिना लोन लेने से आपकी आर्थिक स्थिति को काफी नुकसान हो सकता है। होम लोन के लिए आवेदन करते समय लोगों को बेहद सावधान रहना चाहिए, ताकि वे किसी गलत योजना या लोन देने वाली किसी गलत कंपनी के चक्कर में नहीं पड़ जाएँ।

होम लोन के लिए आवेदन करते समय आमतौर पर लोग निम्नलिखित गलतियाँ करते हैं:

1. खुद का मूल्यांकन नहीं करना: किसी भी लोन के लिए आवेदन करने से पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है या नहीं। एक्सपीरियन जैसा क्रेडिट ब्यूरो आपको बिना किसी शुल्क के और असीमित क्रेडिट रिपोर्ट उपलब्ध कराता है, जिसे डाउनलोड करना बेहद आसान एवं सुविधाजनक है। 700 से अधिक का क्रेडिट स्कोर होने से आपको बेहतर योजना का लाभ मिल सकता है। ऐसा होने पर आप सर्वश्रेष्ठ बैंकों में भी लोन के लिए आवेदन करने में सक्षम हो पाएँगे। लोन देने वाली कंपनी या संस्थान द्वारा आपके क्रेडिट का मूल्यांकन किया जाएगा; खराब क्रेडिट / लोन चुकाने का पिछला रिकॉर्ड बेहतर नहीं होने पर स्कोर कम हो जाएगा और लोन प्राप्तकर्ता को अच्छी होम लोन योजनाओं के योग्य नहीं माना जाएगा। भारत में, इस इंडस्ट्री में 300-700 एक्सपेरियन स्कोर वाले केवल 7% ग्राहकों को होम लोन की स्वीकृति दी जाती है।

2. अच्छी तरह जाँच-पड़ताल नहीं करना: होम लोन लेना बेहद सामान्य बात है और यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसकी लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए, कई वित्तीय संस्थान लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कस्टमाइज्ड स्कीम उपलब्ध कराते हैं। इसलिए, किसी भी संस्थान से लोन के लिए आवेदन करने से पहले अच्छी तरह जाँच-पड़ताल करना बेहद महत्वपूर्ण है। घर खरीदारों को अपनी जरूरतों पर अच्छी तरह गौर करने, अपनी आमदनी पर विचार करने, नियमों और शर्तों की जाँच करने, छिपे हुए शुल्कों का पता लगाने, प्रक्रिया शुल्क तथा लोन चुकाने के सुविधाजनक विकल्पों की पहचान करने और उसी के अनुरूप उपयुक्त बैंक एवं योजना का चयन करने की आवश्यकता है। आजकल, कई वेबसाइट आपको विभिन्न बैंकों द्वारा दिए जाने वाले होम लोन की तुलना करने की अवसर देती हैं। अच्छी तरह जाँच-पड़ताल नहीं करने की वजह से आपको अनावश्यक शुल्क या ज्यादा ईएमआई (EMI) का भुगतान करना पड़ सकता है।

3. समय-सीमा जितनी कम होगी, जोखिम उतना ही अधिक होगा: जहां तक संभव हो, लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कम समय-सीमा वाले होम लोन का विकल्प नहीं चुनें, क्योंकि अवधि जितनी कम होगी लोन की राशि भी उतनी ही कम होगी। ऐसा करने पर ईएमआई (EMI) के भुगतान में चूक की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि कम समय के लोन में ईएमआई (EMI) की रकम भी अधिक होती है। आपको मिलने वाली राशि कई कारकों पर निर्भर होगी, जिसमें आपकी उम्र, आपके क्रेडिट का पिछला रिकॉर्ड और लोन चुकाने के लिए क्षमता शामिल हैं। साथ ही, अधिक राशि प्राप्त करने और बेहतर नियमों व शर्तों पर लोन पाने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अधिकतम होना चाहिए और लोन चुकाने का पिछला रिकॉर्ड भी बेहतर होना चाहिए। लंबी समय-सीमा का चयन करने से आपको ईएमआई (EMI) के भुगतान में आसानी होगी और आप अपने वित्तीय उद्देश्यों को अच्छी तरह पूरा कर पाएँगे।

4. लोन चुकाने की क्षमता: आम तौर पर लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह यह है कि लोन चुकाने की अपनी क्षमता का अंदाजा लगाते समय वे अपने मासिक खर्चों को नजरअंदाज कर देते हैं। आमतौर पर बैंक लोन देते समय आपकी देनदारियों को देखता है। अगर आपका मासिक खर्च थोड़ा ज्यादा है और आप अधिक ईएमआई (EMI) की रकम के साथ होम लोन लेते हैं, तो इससे आपको आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य तौर पर, ईएमआई (EMI) के रूप में चुकाई जाने वाली रकम आपकी आमदनी के 30-40 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। व्यक्ति को आने वाले समय में आमदनी में बढ़ोतरी जैसी भविष्य की घटनाओं पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, और इसके बजाय लोन के तौर पर बड़ी रकम का चयन करने से पहले अपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति पर विचार करना चाहिए। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमेशा यही सलाह दी जाती है कि लोन के लिए आवेदन करने या किसी महंगी प्रॉपर्टी का चयन करने से पहले अपने खर्चों पर अच्छी तरह विचार करें।

5. कोई बीमा कवर नहीं लेना: होम लोन लेने वाले लोगों को अपने परिवार को आर्थिक संकट से बचाने के लिए उचित बीमा कवर लेना चाहिए। किसी भी तरह की अनहोनी होने की स्थिति में, होम लोन बीमा से परिवार को बकाया रकम चुकाने में मदद मिल सकती है। कई तरह की बीमा योजनाओं में होम लोन को कवर किया जाता है, जैसे कि लाइफ कवर लेना जिसमें आपकी देनदारियां भी शामिल हैं। अपनी देनदारियों को सुरक्षित नहीं करना एक बड़ा जोखिम है, जिसे लोन लेने वाले ज्यादातर लोग समझ नहीं पाते हैं। अपने परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह के आर्थिक बोझ से बचाने के लिए बीमा कवर लेने का सुझाव दिया जाता है।

– लेखक- नीरज धवन, मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्सपीरियन इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

jabartoto slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login