Monday , May 25 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / एयू शॉपिंग धमाका देगा त्यौहारों की खरीदारी पर ज़्यादा बचत

एयू शॉपिंग धमाका देगा त्यौहारों की खरीदारी पर ज़्यादा बचत

– अमेज़ॉन, मिन्त्रा, यात्रा, ऑप्पो, बिगबास्केट इत्यादि जैसे प्लैटफॉर्म्स पर 500 से अधिक ब्रांड्स पर आकर्षक योजनाएं

– त्यौहारों से जुड़ी एयू बैंक डील्स विशेष रुप से एयू बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध हैं

– कार लोन और होम लोन पर आकर्षक ब्याज दर

– गोल्ड लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत छूट

जयपुर : भारत की सबसे बड़ी स्मॉल फाइनांस बैंक एयू स्मॉल फाइनांस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए पूरे देश में महा त्यौहार योजनाओं की घोषणा की है। एयू शॉपिंग धमाका योजना 4 अक्तूबर, 2021 से शुरु हो चुकी है और यह 7 नवंबर, 2021 को समाप्त होगी।

एयू बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर छूट और कैशबैक की सुविधा पेश करने के लिए 500+ ब्रांड्स पर योजनाओं के साथ, एयू बैंक ने शॉपिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, डाइनिंग, वेलनेस इत्यादि जैसे विभिन्न श्रेणियों में अग्रणी ब्रांड्स के साथ भागीदारी की है। 700 से अधिक अति-स्थानीय व्यापारियों से गठजोड़ के साथ यह योजनाएं अमेज़ॉन, मिन्त्रा, यात्रा, मेकमायट्रिप, जियोमार्ट, डॉमिनोज़, ओला, बिगबास्केट, ऑप्पो, रियलमी, क्रोमा, इज़ीडाइनर इत्यादि पर उपलब्ध हैं।

महीने भर चलने वाले इस शॉपिंग उत्सव में शामिल हैं सीमित अवधि की ऋण योजनाएं जैसे सोने पर कर्ज़ (गोल्ड लोन) के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत की छूट (रु.2 लाख और इससे ऊपर मूल्य के लोन के लिए), कृषि कर्ज़ (एग्री लोन) के लिए प्रोसेसिंग फीस में 0.20% की छूट, (सिक्योर्ड बिजनेस लोन) पर प्रोसेसिंग फीस में 0.50% की छूट और गाड़ी खरीदने के लिए व्हीकल लोन की प्रोसेसिंग फीस पर 50% की छूट के साथ ही त्यौहारों से जुड़ी योजनाओं में कार और होम लोन पर भी आकर्षक ब्याज दरें दी जा रही हैं।

एयू शॉपिंग धमाका के तीसरे संस्करण की शुरुआत के मौके पर श्री उत्तम टिबरेवाल, एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर, एयू बैंक ने कहा, “हमारे शॉपिंग धमाके के पिछले दो संस्करणों के लिए हमें बेहद उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिली है। हमारे ब्रांड पार्टनरों को भी उनके प्लैटफॉर्मों पर बढ़ोतरी का अनुभव मिला है क्योंकि हम उन्हें अप्रयुक्त ग्राहकों के बेस तक पहुँचने में मदद करते हैं। मुझे यह बताते हुए बेहद गर्व महसूस होता है कि देश के अंदरुनी इलाकों में हमारे पदचिन्हों से न सिर्फ हमें मदद मिली है लेकिन साथ ही हमारे बिज़नेस भागीदारों को भी वृद्धि करने में सहायता मिली है। भारत में प्रमुख अग्रणी ब्रांडस के साथ भागादीरी से हम उम्मीद करते हैं कि इस साल भी हमारे ग्राहक त्यौहारों के इस मौसम में खर्चों में बढ़ोतरी करें यानि ‘दिल खोल के सेलिब्रेट करें’।”

मयंक मार्कंडेय, क्रेडिट कार्ड बिज़नेस के प्रमुख, एयू स्मॉल फाइनांस बैंक ने आगे जोड़ते हुए कहा, “इस साल का एयू शॉपिंग धमाका बहुत ही ज़्यादा खास है क्योंकि हमारे सम्माननीय ग्राहकों के लिए हमने हाल ही में क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की है। यह एयू बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए पहला त्यौहारों का मौसम है और इसे बेहद खास बनाने के लिए हमने कई आकर्षिक योजनाएं और मूल्यवान प्रस्ताव पेश किए हैं। खर्च के पैटर्न को देखते हुए हमने योजनाओं को तैयार किया है ताकि संपूर्ण ईकॉमर्स और ऑफलाइन मर्चंट्स में ग्राहकों के लिए एक स्वस्थ्य वॉलेट शेयर और अद्भुत योजनाएं पेश की जा सकें।

इस बात का विचार करते हुए कि इस अवधि में बड़े मूल्य की खरीदारी की जाती है, हमारे ग्राहक क्रोमा (ए टाटा एंटरप्राइज़), रिलायंस डिजिटल, और विजय सेल्स जैसे चुनिंदा मर्चेंट आउटलेट्स में इंस्टेंट ईएमआई @ पीओएस की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और इसके साथ ही ग्राहक उनकी बड़ी खरीदारी को सुरक्षित करने के लिए कॉम्प्लिमेंटरी इंश्योरेंस का लाभ भी उठा सकते हैं। एयू क्रेडिट कार्ड ग्राहक यात्रा, ज्वेलरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एप्लायंसेस, डाइनिंग और किराने की श्रेणी में योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

क्योंकि हमारे ज़्यादातर कार्ड के उपयोगकर्ता पहली बार क्रेडिट कार्ड धारक हैं, इसलिए कार्ड पर उपलब्ध विशेषताएं और त्यौहारों से जुड़ी योजनाएं हमारे ग्राहकों को एयू बैंक क्रेडिट कार्ड का ‘लिव लिमिटलेस’ का अनुभव देगी। हमारी योजना को हमारे हाल ही शुरु किए गए मार्केटिंग कैम्पेन ‘बदलाव हमसे है’ के साथ संरेखित किया गया है जो कहता है ‘प्रत्येक व्यक्ति के लिए क्रेडिट कार्ड’।”

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में:

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (एयू बैंक) एक शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंक और फॉर्च्यून इंडिया 500 कंपनी है। राजस्थान के ग्रामीण इलाकों से अपनी यात्रा शुरू करने वाला एयू बैंक आज ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों की गहरी समझ के साथ सबसे बड़े स्माल फाइनेंस बैंक के रूप में स्थापित है। अपनी इसी समझ की वजह से एयू बैंक एक ऐसा मजबूत बिजनेस मॉडल बनाने में सक्षम हो पाया है जो की समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। रिटेल फोकस्ड और ग्राहक केंद्रित संस्थान होने की 25+ वर्षों की विरासत के साथ, एयू ने अप्रैल 2017 में अपना बैंकिंग ऑपरेशन शुरू किया और 30 जून 2021 तक, इसने 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित क्षेत्रों में 23,486 कर्मचारियों के साथ 20.2 लाख ग्राहकों को सेवा देते हुए 758 बैंकिंग टचपॉइंट्स पर परिचालन स्थापित किया है। बैंक की कुल संपत्ति (नेटवर्थ) ₹ 6,490 करोड़, डिपोजिट बेस ₹ 37,014 करोड़ और लोन एयूएम ₹ 36,635 करोड़ है। एयू बैंक को कई विशिष्ट इंवेस्टर्स का भरोसा हासिल है और यह दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध है। इसने क्रिसिल, आईसीआरए, केयर और इंडिया रेटिंग्स जैसी सभी प्रमुख रेटिंग एजेंसियों के द्वारा लगातार हाई एक्सटर्नल क्रेडिट रेटिंग बनाए रखी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)