Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / निजी अस्पताल की नर्स से अटैंडर ने की छेड़छाड़

भोपाल / निजी अस्पताल की नर्स से अटैंडर ने की छेड़छाड़

भोपाल। टीटी नगर पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर साथ काम करने वाले अटेंडर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मूलत: उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय युवती भोपाल में रहती है और टीटी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। गत रविवार को जवाहर चौक इलाके में उसके अस्पताल की तरफ से एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। दोपहर करीब दो बजे वह काम कर रही थी, तभी डॉक्टर के साथ अटेंडर का काम करने वाले साहिल नामक युवक ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। नर्स ने जब इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)