Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मानसरोवर पब्लिक स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ

मानसरोवर पब्लिक स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ

आम सभा, भोपाल : मानसरोवर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, मशीन लनिंग, ऑटोमेशन, एनिमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एरोमॉडलिंग और थ्रीडी प्रिंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारत सरकार के नीति आयोग के सहयोग से मानसरोवर पब्लिक स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक कुमार वाष्णेय द्वारा किया गया।

अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था में पैराडाइम शिफ्ट लाने के मकसद से लांच की गई है, जिसका मकसद है स्टूडेंट के बीच इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा देना। यह कहते हुए मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईडी इंजी. गौरव तिवारी ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं को समझने के साथ-साथ उपकरणों और औजारों का इस्तेमाल कर कुछ नया करने का अवसर भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)