Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / विधानसभा चुनाव / हरियाणा 90 सीटों पर 51.93 प्रतिशत हुआ मतदान

विधानसभा चुनाव / हरियाणा 90 सीटों पर 51.93 प्रतिशत हुआ मतदान

चंडीगढ़। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग समाप्त हो गई है। हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर फिलहाल मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 51.93 फीसदी मतदान हुआ। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार सहित कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

वोटिंग समाप्त होने के बाद टेलीविजन चैनलों पर इन चुनावों पर एग्जिट पोल्स के मुताबिक, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की एक बार फिर सरकार बनती हुई साफ दिखाई दे रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को इस राज्य में 71 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 11 सीटें और जेजेपी को 5 और अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के वोट प्रतिशत में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। भाजपा को 46.2 प्रतिशत, कांग्रेस को 22.85 प्रतिशत, जेजेपी को 9 प्रतिशत और अन्य को 22 प्रतिशत वोट मिल सकता है।

बता दे, हाल के वर्षों में एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित हुए हैं। ऐसे में हरियाणा विधानसभा चुनावों पर एग्जिट पोल्स में यह देखना होगा कि कौनसी पार्टी को बहुमत मिलेगा। हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा के बीच लड़ाई है। इस चुनाव में विपक्ष की कमजोरी का फायदा भाजपा को मिल सकता है। हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा को 47 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस को 15 और अन्य को 28 सीटें मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)