Saturday , March 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल / मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर मोबाइल में लिंक भेज कर ठगी करने वाले दिल्ली के अंतर्राजीय गिरोह को सायबर क्राइम की टीम ने दिल्ली से किया गया गिरफ्तार। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर फरियादी के साथ 81040 रुपए की ठगी करने वाले गिरोह को भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने दबोचा है। इस गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।

आवेदक दूध सागर मौर्य पिता महादेव मौर्य निवासी मिसरोद भोपाल ने शिकायत की कि आवेदक को मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर एक लिंक शेयर के जरिए खाते से 81040 रुपए कट गए हैं। इस शिकायत पर धोखाधड़ी का केस कायम कर विवेचना शुरु की गई। पुलिस को दो ठगों की जानकारी मिली। तब इन्हें भोपाल साइबर टीम ने दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 1 डेबिट कार्ड व 1 बैंक पासबुक को जब्त किया है। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयोग किये गये बैंक खातों के बारे में विवेचना व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार :- अरविन्द कुमार पिता मुकेश कुमार उम्र -27 वर्ष, निवासी ग्राम दरियापुर कलां थाना बवाना नार्थ वेस्ट दिल्ली।- दीपक पिता कर्म सिंह उम्र -26, निवासी दरियापुर कलां दिल्ली। पुलिस दोनों की और जानकारियां निकाल रही है।वारदात का

तरीका बारदात:- आरोपीगण द्वारा विभिन्न बेबसाईटो से बेरोजगार व्यक्तियों के मोंबाईल नम्बर प्राप्त कर प्राप्त मोबाईल नम्बरों पर जॉब उपलब्ध कराने हेतु कॉल करते थे। कॉल करके आरोपियों द्वारा बोला जाता था की हम नौकरी डॉट काम से बात कर रहे है। हम आपको बडी व मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब दिलावाएॅगें जिसके लिए एक रजिस्ट्रेशन फार्म भरना होगा जिसकी लिंक आरोपी द्वारा बेरोजगार व्यक्तियों को उनके व्हॉटसएप नम्बर पर भेजी जाती थी। लिंक को खोलते ही व्यक्तियों को विभिन्न जॉब ऑफर दिखाई देते थे। फरियादी द्वारा जब ऑफर पर क्लिक कर ओपन किया जाता था तब 10/-रू के पेमेन्ट के लिए एक नया पेज खुलता था जब फरियादी द्वारा पेमेण्ट के लिए बैंकिंग जानकारी भरी जाती थी तब आरोपियों के द्वारा उक्त बैंकिंग जानकारी का दुरूपयोग कर फरियादी के खाते से धोखाधडी पूर्वक मोटी रकम ऐंठ ली जाती थी। उक्त रकम फर्जी खातो मै ट्रान्सफर कर एटीएम मशीन से नगद आहरण कर लिया जाता था।

पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली, के बवाना थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 मोबाईल फोन, तीन सिम कार्ड ,एक डेबिट कार्ड एवं एक बैंक पासबुक को जप्त किया गया हैं। आरोपी द्वारा घटना में प्रयोग किये गये बैंक खातों के बारे में विवेचना व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)