Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

सोनभद्र : सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को झाड़ फूंक के नाम पर एक महिला के साथ कथित रुप से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 29 दिसंबर को राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी कि मेहड़ी खुर्द के वकील राज शेख नामक व्यक्ति ने झाड़-फूंक करने के लिए उसे अपने घर बुलाया और जब वह उसके घर गयी तो उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार महिला द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आधार पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में लग गई। शनिवार शाम को पुलिस ने वकील राज शेख को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)