Sunday , January 18 2026
ताज़ा खबर
होम / लाइफ स्टाइल / आकाश इंस्टीट्यूट से लगभग 84,230 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा 2020 में क्वालिफाई किया

आकाश इंस्टीट्यूट से लगभग 84,230 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा 2020 में क्वालिफाई किया

• आकाशियन ने शीर्ष 3 स्थान हासिल किया; सामान्य श्रेणी में शीर्ष 100 में 34 स्थान हासिल किया और 7 स्टेट टाॅपर बने।

• शीर्ष 10 में आकाश इंस्टीट्यूट के 5 छात्रों ने जगह बनायी; शीर्ष 20 में 7; शीर्ष 50 में 16; शीर्ष 500 में 166 और सामान्य श्रेणी में शीर्ष 1000 में 324 स्थानों पर कब्जा किया।

• 40 छात्रों ने 720 में से 700 अंक से अधिक हासिल किए; 107 छात्रों ने 690 अंक से अधिक और 236 छात्रों ने 720 में से 680 से अधिक अंक हासिल किए।

दैनिक आम सभा, भोपाल : प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थानों में देश भर में अग्रणी, आकाश इंस्टीट्यूट के लगभग 84,230 छात्रों ने एक ऐतिहासिक रिकार्ड बनाते हुए प्रतिष्ठित नीट एग्जामिनेशन 2020 में क्वालिफाई किया, जिसमें ओडिशा से नेशनल टापर सोयब आफताब और दिल्ली की आकांक्षा सिंह शामिल हैं, जिन्होंने पूरे 720 अंक प्राप्त कर क्रमशः अखिल भारतीय रैंक 01 और अखिल भारतीय रैंक 02 हासिल किया, जबकि अखिल भारतीय रैंक 03 हासिल करने वाली हैदराबाद की स्नेकिथा टुमला ने 715 अंक हासिल किए। यह भारत में प्रतियोगिता परीक्षा में नीट परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणामों में से एक है। यह एक प्रभावशाली उपलब्धि है जो आकाश, इसके शिक्षकों और पाठ्यक्रम की श्रेष्ठता को दर्शाता है।

आकाश इंस्टीट्यूट से रिकार्ड 5 छात्रों ने शीर्ष 10 में रैंक हासिल की है; इसके अलावा शीर्ष 20 में 7; शीर्ष 50 में 16; शीर्ष 500 में 166 और सामान्य श्रेणी में शीर्ष 1000 में 324 स्थान हासिल किए। क्लासरूम प्रोग्राम से 69,759 छात्र, जबकि आकाश डिजिटल और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से 14,471 छात्र क्वालिफाई हुए।

इस साल राज्य टापरों में कई आकाशियन शामिल हैं जिनमें ओडिशा टापर सोयब आफताब (आकाश डीएलपी, अखिल भारतीय रैंक 01), दिल्ली की टापर आकांक्षा सिंह (आकाश क्लासरूम, अखिल भारतीय रैंक 02), तेलंगाना की टापर स्नेकिथा टुमला (आकाश क्लासरूम, अखिल भारतीय रैंक 03), गुजरात के टापर मानित मात्रवाडिया (आकाश डीएलपी, अखिल भारतीय रैंक 10), उत्तर प्रदेश के टापर अभ्युदय पी. सिंह (आकाश क्लासरूम, अखिल भारतीय रैंक 17), महाराष्ट्र के टापर आशीष जंते (आकाश क्लासरूम, अखिल भारतीय रैंक 19) और पंजाब की टापर इशिता गर्ग (आकाश डीएलपी, अखिल भारतीय रैंक 24) सहित कई टापर शामिल हैं।

आकाश इंस्टीट्यूट के क्लासरूम प्रोग्राम से अखिल भारतीय रैंक 50 तक हासिल करने वाले उल्लेखनीय छात्र हैं- अखिल भारतीय रैंक 07 हासिल करने वाले रोहतक के सात्विक गोदरा, अखिल भारतीय रैंक 29 हासिल करने वाले गुरुग्राम के लक्ष्य चावला, अखिल भारतीय रैंक 37 हासिल करने वाली रोहतक की हिमांशी, अखिल भारतीय रैंक 44 हासिल करने वाले कोलकाता के सायक बिस्वास, अखिल भारतीय रैंक 45 हासिल करने वाले नासिक के पार्थ कदम, अखिल भारतीय रैंक क्रमशः 48 और 49 हासिल करने वाले दिल्ली से अलीशा यमन जिंदल और मधुर सिंघल।

परिणाम की घोषणा 16 अक्टूबर 2020 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा की गई थी

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के निदेशक और सीईओ श्री आकाश चौधरी ने प्रभावशाली परिणामों पर बात करते हुए कहा, ‘‘नीट 2020 परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन करने वाले हमारे सभी छात्रों को हार्दिक बधाई। इसका श्रेय हमारे छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत, शिक्षकों द्वारा उचित मार्गदर्शन और साथ ही साथ आकाश इंस्टीट्यूट में परीक्षा के लिए करायी गई गुणवत्ता पूर्ण तैयारी को जाता है। मैं बच्चों के माता-पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करना चाहूंगा जिन्होंने अपने बच्चों को निरंतर समर्थन प्रदान किया। छात्रों ने नीट परीक्षा से पहले अंतिम दिनों के दौरान असाधारण धैर्य दिखाया है, कोविड -19 के हमले के बावजूद पूरी एकाग्रता और ध्यान से आनलाइन अध्ययन किया है। डाक्टर बनने के अपने जुनून के लिए उनका समर्पण और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करना अब उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणादायी है, जो देश के गांवों और दूरदराज के इलाकों में रहते हैं। मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए हमारी गुणवत्ता पूर्ण तैयारी इस क्षेत्र में प्रसिद्ध है। मैं सभी छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’

छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और परीक्षा के लिए आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट कोचिंग को दिया, जिसे दुनिया में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी माना जाता है। नीट परीक्षा देश के सभी मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश के लिए लागू है।

इस वर्ष नीट परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था

आकाश संस्थान का उद्देश्य अकादमिक सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को उनके सवालों का हल निकालने में मदद करना है। इसके पाठ्यक्रम और सामग्री विकास और संकाय प्रशिक्षण और निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत इन-हाउस प्रक्रिया है जिसका नेतृत्व इसकी राष्ट्रीय अकादमिक टीम करती है। इन वर्षों में, आकाश के छात्रों ने विभिन्न मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं और एनटीएसई, केवीपीवाई, और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)