Monday , April 21 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आर्चडायसिस ऑफ भोपाल ने अपने आषादीप केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन परामर्ष देने की शुरूआत की

आर्चडायसिस ऑफ भोपाल ने अपने आषादीप केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन परामर्ष देने की शुरूआत की

आम सभा, भोपाल : आर्चबिषप लियो काॅर्नेलियो ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी एक ऐसी स्थिति है जो सभी उम्र के लोगों के साथ-साथ विशेष रूप से बच्चों को भी मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित कर रही है। यह महामारी दुख, भय, चिंता, निःसहाय, अनिश्चितता, अरूचि और निराशा जैसी भावनाओं का कारण बनता जा रहा है।

बिना वर्क आउट, बिना आउटिंग और बिना सोशलाइज़िंग के घर पर पूरी तरह से बैठना आज लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है। ज्यादातर वरिष्ठ लोग इस लाॅक डाउन में तनाव महसूस कर रहें हैं क्योंकि उनका दैनिक शेड्यूल गड़बड़ा गया है।

एक नारी परिवार का भावनात्मक आधार होती है और वे घर पर आज पूरी तरह से घुटन महसूस कर रहीं हैं। उन्हें अपनी हताशा को बाहर निकालने के लिए कोई चैनल नहीं मिल रहा है। परिवार के लिये रोजी रोटी कमाने वाले आज चिंता और भय में जी रहे हैं। लाॅकडाउन के दौरान और उसके बाद वे अपने परिवार को खिलाने के लिए चिंतित हैं। परिवारों में निराशा, चिंता और बोरियत का माहौल व्याप्त है, यह बातें आर्चबिषप ने कही।

कोविड-19 के दौरान और बाद में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का समर्थन करने और उनका पता लगाने के लिए, भोपाल आर्चडायसिस ने ‘आषादीप’ के माध्यम से सभी के लिए ऑनलाइन ’काउंसलिंग सेवा’ के माध्यम से एक नया प्रयास शुरू किया है, जिसमें प्रशिक्षित काउंसलरों के द्वारा निःषुल्क परामर्ष उपलब्ध करवाया जायेगा।

पी.आर.ओ. फा. मारिया स्टीफन ने बताया कि ‘आषादीप केन्द्र’ व्यक्तिगत परामर्श के लिए मनोवैज्ञानिकों और क्लीनीकल मनोवैज्ञानिकों का एक समूह है। आशादीप का उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाने और भावनात्मक कल्याण प्रदान करने के साथ मानसिक फिटनेस प्रदान करना है। ज्ञातव्य है कि सेवा सदन, तुलसी नगर स्थित इस केन्द्र का उद्घाटन आर्चबिषप ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ 12 फरवरी 2020 को किया था।

मार्गदर्शन प्राप्त करने के इच्छुक लोग व्हाट्सएप, मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर परामर्शदाताओं के साथ संपर्क कर सकते हैंः

1. डाॅ रीना राजपूतः, 9425080444 (बुधवार और शुक्रवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक)
2. डाॅ विनय मिश्राः 9425648065 (प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे)
3. डाॅ प्रिया सोनपर: 9425356605 (प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक)
4. जेरार्ड परेरा: 9826726967ए (रोजाना सुबह 8 से रात 8 बजे)
5. रिया परेरा: 8962698567, (रोजाना सुबह 8 से रात 8 बजे)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor