Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए सामूहिक अवकाश के आवेदन वितरित किए गए

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए सामूहिक अवकाश के आवेदन वितरित किए गए

आम सभा, भोपाल : मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा किए जा रहे हैं चरणबद्ध आंदोलन के 24 जुलाई 2021 को दूसरे चरण मे जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने तथा 29 जुलाई 2021 को तीसरे चरण में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश की तैयारी हेतु आज 22 जुलाई 2021 को भोजन अवकाश में संचालनालय अनुसूचित जाति विकास, संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान संस्थान, कार्यालय नियंत्रक,खादय एवं औषधि प्रशासन मे गेट मीटिंग कर वहां कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए उन्हें सामूहिक अवकाश के आवेदन वितरित किए गए।

आज की सभा में संयुक्त मोर्चा एवं था कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संत मोर्चा के संयोजक एवं मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ओ पी कटियार, संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष एवं मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मोर्चा के संयोजक एवं मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एस बी सिंह, मप्र वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साबिर अली खान, संयुक्त मोर्चा एवं मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला शाखा भोपाल के अध्यक्ष विजय रघुवंशी, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह बघेल, अनुसूचित जाति विकास विभागीय समिति के अध्यक्ष धर्मेश शर्मा, संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान संस्थान विभागीय समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एवं खादय एवं औषधि प्रशासन विभागीय समिति के अध्यक्ष फुलेन्द्र बहादुर सिंह सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)