Sunday , March 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / अमेरीकी युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 2.70 लाख रुपए ठगे

अमेरीकी युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 2.70 लाख रुपए ठगे

नई दिल्ली: 

नोएडा में एक युवती से अमेरिकी युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर 2.70 लाख रुपए ठग लिए. युवती की आरोपी युवक से फेसबुक के जरिए एक साल पहले दोस्ती हुई थी. युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.थाना सेक्टर 24 के एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस बाबत उन्हें शिकायत मिली है. सेक्टर 78 की एक सोसायटी में रहने वाली युवती एक कंपनी में नौकरी करती है. पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि एक साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती अमेरिका के न्यूयार्क निवासी टोनी बेयरस्टो से हुई.

हिरासत में लिए गए 17 अवैध प्रवासी विदेशी नागरिक पुलिस हिरासत से भागे

टोनी उससे रोजाना बात करने लगा. करीब एक महीने पहले टोनी ने उसे अमेरिका में नौकरी दिलाने की बात कही. वह राजी हो गई. टोनी ने उससे कहा कि वह अपने सभी पढ़ाई के दस्तावेज मेल कर दे. साथ ही करीब दो लाख रुपए उसके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर दे. कंपनी सिक्योरिटी के तौर पर यह रकम जमा करेगी. जब वह नौकरी शुरू करेगी तो रकम उसे वापस मिल जाएगी. साथ ही 70 हजार रुपए अलग से फाइल चार्ज के रूप में खाते में डलवा लिए.

खुले में शराब पीने वालों पर चला नोएडा पुलिस का डंडा, 474 लोगों को किया गिरफ्तार

उसने बताया कि टोनी ने कहा कि 20 दिन के अंदर मेल पर ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा. जब 20 दिन गुजर गए तो युवती ने टोनी से बात की. टोनी ने उससे कहा कि उसे एक लाख रुपए और जमा करने पड़ेंगे. इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)