Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / शासकीय महाविद्यालय नरेला में पूर्व छात्र सम्मेलन वंसतोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित किया गया

भोपाल / शासकीय महाविद्यालय नरेला में पूर्व छात्र सम्मेलन वंसतोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित किया गया

आम सभा, भोपाल : शासकीय महाविद्यालय नरेला भोपाल द्वारा म.प्र. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की गरिमामय उपस्थिति में पूर्व छात्र सम्मेलन वंसतोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित किया गया। महाविद्यालय के छात्रों के विशेष आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुये माननीय मंत्री महोदय ने छात्रों से स्वहित से ऊपर राष्ट्र एवं समाज हित हेतु युवाओं को तत्पर रहने का आह्यवान किया । इस प्रकार के आयोजन द्वारा विद्यार्थी प्रबंधन के साथ – साथ नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास भी करता है। इसके साथ ही NSS राज्य स्तरीय स्वयं सेवक पुरस्कार प्राप्त केशव कुमार मिश्रा को मंत्री महोदय द्वारा महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक भोपाल, नर्मदापुरम संभाग डॉ. मथुरा प्रसाद की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाया। इसके पूर्व विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती के प्रकटोत्सव पर पूजा आराधना कर विद्या, वाणी, ज्ञान, कला की देवी से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम विजय सिंह, प्रभारी प्राचार्य, प्राध्यापक गण, पूर्व विद्यार्थी एवं केशव सूर्यवंशी, बबलू अहिरवार, गौरव वर्मा, अंजली सक्सेना, शाकाम्भरी शुक्ला, गरिमा जैन, पूजा जैन, स्नेहा जैन, हर्ष गोपलानी, आयुष जैन, हेमन्त जाटव आदि के विशेष सहयोग से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)