* संयुक्त रूप से राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों के हित मे करेंगे कार्य
आम सभा, भोपाल।
शुक्रवार 29 जून को ठेंगड़ी भवन भोपाल में मध्यप्रदेश मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राज्य कर्मचारी महासंघ भी उपस्थित रहे।मध्यप्रदेश प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ को लेकर अनेक भ्रांतियां थी,जिसको लेकर जितेंद्र सिंह और सुरेंद्र भदौरिया ने भारतीय मजदूर संघ में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया कि कर्मचारी संघ के अलग अलग संघटनों में कार्य करने से कर्मचारियों का हित मे होने कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिसको लेकर हम सभी राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एक साथ कार्य करेंगे।संयुक्त अधिवेशन कर भारतीय मजदूर संघ के निर्णय अनुसार जो भी कार्यकारणी बनेगी उस पर अमल करते हुए राज्य कर्मचारी संघ को आगे बढ़ाएंगे व कर्मचारियों के हित में संघर्ष करेंगे।
भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष उद्घाटन कार्यक्रम 23 जुलाई 2024 के बाद मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का अधिवेशन होगा ।जिसकी तिथि प्रेस वार्ता कर अवगत करवाई जाएगी।बैठक कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह,राजकुमार चंदेल,सुरेंद्र भदौरिया,राजेन्द्र शर्मा,के वही मेवाड़ा,हेमंत श्रीवास्तव,अनिल एडमिन सहित उपस्थित हुए।