
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल जिले में कोविड महामारी की रोकथाम एवं बचाव संबंधी पूर्व में जारी समस्त प्रतिबंधात्मक आदेशों को समाप्त करने के आदेश जारी किए है। इस आदेश के बाद पूर्व में जारी किए गए सभी प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए है। जिले में सुरक्षा की दृष्टि से कोविड प्रोटोकॉल जैसे मास्क लगाना, सेनिटाइजर का प्रयोग और सोशल डिस्टेसिंग इत्यादि संबंधी प्रावधान यथावत लागू रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Dainik Aam Sabha