Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / विदिशा में वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजन ने किया मतदान

विदिशा में वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजन ने किया मतदान

विदिशा जिला मुख्यालय पर श्री हरि वृद्धाश्रम के सभी 38 वृद्धजन ने होमगार्ड कार्यालय मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान किया। अधिकतर वृद्धजन व्हील-चेयर, वॉकर एवं अन्‍य सहारे की मदद से मतदान केन्द्र पहुँचे। इन्हें देखकर अन्य मतदाता भी प्रेरित हुए। इनमें से 90 वर्षीय कस्तूरीबाई जैन का लोकतंत्र के प्रति ज़ज़्बा काब़िले तारीफ था। लक्ष्मीबाई अग्रवाल धर्मशाला मतदान केन्द्र पर 82 वर्षीय दिव्यांग सेवानिवृत्त व्याख्याता शिवनारायण अग्रवाल ने व्हील-चेयर के सहारे पहुँचकर मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)