Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / निगम के वार्ड क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में प्राप्त सभी 506 आवेदन किए गए स्वीकृत

निगम के वार्ड क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में प्राप्त सभी 506 आवेदन किए गए स्वीकृत


आम सभा, भोपाल।

आम नागरिकों की समस्याओं के शत्-प्रतिशत निराकरण तथा शासकीय विभागों से संबंधित सेवाएं आमजन को सुगमता के साथ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण में बुधवार को निगम के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 506 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से सभी 506 आवेदन स्वीकृत किए गए शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण में नागरिकों को उनके निवास के समीप ही विभिन्न शासकीय विभागों के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाने व शिकायतों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त के. वी. एस. चौधरी के निर्देश पर अभियान के तहत गुरुवार, 18 मई 2023 को जोन क्रमांक 12 में वार्ड क्रमांक 59 के वार्ड कार्यालय के समीप, जोन क्रमांक 13 में वार्ड क्रमांक 54 के वार्ड कार्यालय के पास, जोन क्रमांक में 14 वार्ड क्रमांक 60 वार्ड कार्यालय के पास, जोन क्रमांक 15 में वार्ड क्रमांक 64 के वार्ड कार्यालय के पास, जोन क्रमांक 16 में वार्ड क्रमांक 72 के वार्ड कार्यालय के पास, जोन क्रमांक 17 में वार्ड क्रमांक 77 के वार्ड कार्यालय के पास तथा जोन क्रमांक 18 में वार्ड क्रमांक 82 के वार्ड कार्यालय के पास शिविर आयोजित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)