Sunday , November 2 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कृषि मंत्री कमल पटेल का दावा 2023 में मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार

कृषि मंत्री कमल पटेल का दावा 2023 में मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार

* देश में विकास पर 60 साल बनाम 9 साल मोदी के भारी

* मध्यप्रदेश में 60 साल के कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल पर मेरे दुबले-पतले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पलड़ा भारी

दतिया/भोपाल।

मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें कोई शक नहीं है, मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनेगा इसमें भी कोई दो मत नहीं है। यह दावा किया है मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने। उन्होंने दतिया में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश और मध्य प्रदेश में विकास की तुलना की जाए तो 60 साल कांग्रेस के नेहरू सहित प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल की तुलना में मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पलड़ा भारी है। मध्य प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकाल के मुख्यमंत्रियों की तुलना में मेरे दुबले-पतले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पलड़ा भारी है। सबका साथ सबका विकास के साथ मध्यप्रदेश में भाजपा की फिर सरकार बनेगी। इसमें कोई शक नहीं है।
उन्होंने कहा कि तुलना की जाए तो 60 साल में कांग्रेस ने एक भी पक्का मकान देश के गरीबों को नहीं दिया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने साढ़े तीन करोड़ पक्के मकान देश के गरीबों को दिए। 12 करोड़ गैस टंकी चूल्हा, हर घर नल जल योजना। 2025 तक ऐसा कोई घर बाकी नहीं रहेगा। जहा नल और जल न होगा। गांव शहर के भेद को प्रधानमंत्री मोदी ने खत्म किया। इसलिए 60 साल बनाम 9 साल मोदी के भारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)