Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / आगरा / बेटे ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पिता की हत्या कर दी

आगरा / बेटे ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पिता की हत्या कर दी

आगरा : उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की उसके बेटे ने शुक्रवार को घरेलू विवाद को लेकर कथित रूप से हत्या कर दी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक चोखेलाल (63) आगरा शहर के इतमाद-उद-दौला इलाके में स्थित अपने आवास पर खून से लथपथ पाए गए। पुलिस ने बताया कि चोखेलाल की उनके सबसे छोटे बेटे देवेश (30) ने बृहस्पतिवार रात को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है और अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि देवेश शराब पीने का आदी है और उसकी अक्सर परिवार के सदस्यों के साथ बहस होती थी।

इतमाद-उद-दौला पुलिस थाने के प्रभारी संजीव त्यागी ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब 5 बजे बजरंग नगर इलाके में हत्या के बारे में फोन आया। चोखेलाल के सिर पर उनके सबसे छोटे बेटे देवेश ने हमला किया था।” पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें शव सुबह करीब साढ़े चार बजे मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)