Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश / लॉकडाउन में सेवा करने वालों को सम्मानित करेगा अग्रवाल समाज

मध्यप्रदेश / लॉकडाउन में सेवा करने वालों को सम्मानित करेगा अग्रवाल समाज

आम सभा, भोपाल। अग्रवाल वैश्य समाज ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवा करने वाले वैश्यजनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है वैश्य चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष आशीष गुप्ता अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन में वैश्य समाज के लोगों ने जरूरतमंद आमजन व प्रवासी मजदूरों की खुलकर हर संभव मदद की है। इसके लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों के मार्गदर्शन में ऐसे कोरोना वीरों को वैश्य कोरोना वीर योद्धा सम्मान से सम्मानित करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि वैश्य समाज महाराजा अग्रसेन के जीवन आदर्शों पर चलते हुए परोपकार का रहा है। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलकर ही समाज ने लॉकडाउन के मुश्किल वक्त में एक बार फिर वैश्य समाज ने भोजन वितरण, राशन वितरण, मास्क वितरण, प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने जैसे अनेक सेवा कार्याें को अंजाम दिया है। आशीष ने कहा कि देश की उन्नति में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और हर समय अपने सेवा कार्यों से खुद को साबित कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने अपने देश के प्रति दायित्वों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। इसलिए संगठन द्वारा समाज के इन जिम्मेदार कोरोना वीरों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)