Saturday , March 14 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / कोलार क्षेत्र में दोस्ती तोड़ने पर युवक ने युवती के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया

भोपाल / कोलार क्षेत्र में दोस्ती तोड़ने पर युवक ने युवती के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में दोस्ती तोड़ने से नाराज एक युवक ने युवती के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम आइडी पर अपलोड कर दिए। युवक ने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। युवती को पता चला तो उसने कोलार थाने जाकर युवक की शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती कालेज में पढ़ती है। करीब तीन साल पहले मार्च 2019 में उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बात करते थे और कई बार बाहर भी घूमने गए थे। इस दौरान युवक ने युवती के कई अश्लील फोटो खींच लिए थे। पिछले साल मई 2021 में युवती को घरवालों को उनकी दोस्ती का पता चला तो युवती ने बसंत से दोस्ती तोड़ दी। उसके बाद से वह लगातार युवती पर बातचीत करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। पिछले दिनों बसंत ने युवती के अश्लील फोटो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। रिश्तेदारों ने फोटो देखकर युवती को बताया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर बसंत के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)