Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चंदेरी / काफी अर्से बाद किसी भाजपा मंत्री का भव्य स्वागत हुआ चंदेरी में

चंदेरी / काफी अर्से बाद किसी भाजपा मंत्री का भव्य स्वागत हुआ चंदेरी में

– स्वागत भाषण में कहा मोड़ा दिखाकर बुढऊ को ब्याह दिया, कांग्रेस पर तंज़ कसा

– सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां, मौके पर प्रशासनिक अधिकारी बने रहे मूकदर्शक

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के राज्यमंत्री अशोकनगर जिले के प्रथम राज्यमंत्री ब्रिजेन्द्र सिंह यादव का मंत्री बनने पर पहली बार आगमन हुआ । चंदेरी में भी काफी अर्से बाद किसी भाजपा के मंत्री का शानदार ओर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता म्यूजियम पर पहुंच स्वागत किया । जिसका नेतृत्व भा ज पा चंदेरी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर ने किया मंत्री जी के साथ में आए हुए अशोकनगर जिले के भाजपा अध्यक्ष उमेश रघुवंशी भी पूरे समय मंत्री जी के साथ रहे। मंत्री के स्वागत में आज उमड़ी भीड़ देखकर काफी अर्से बाद चंदेरी में भाजपा सरकार के किसी मंत्री का ऐसा शानदार और भव्य स्वागत किया गया।

जगह-जगह तौला गया

आज मंत्री जी के स्वागत में जगह जगह मंत्री विजेंद्र सिंह को तोला गया चंदेरी में लगभग 50 पांडाल लगाकर इन्हें तौला गया। म्यूजियम से ही चलकर अनगिनित गाड़ियों के काफिले के साथ चल कर सबसे पहला स्वागत द्वार वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुप्ता के निवास पर बना कर उनका स्वागत कर उन्हें कॉल आ गया इसके बाद जनपद अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला वरिष्ठ भाजपा नेता लाडले ख़ान ने अपने इंदिरा पार्क स्थित लाडले टेंट हाउस पर उनका स्वागत कर उन्हें तौला गया। इसके बाद काफिला इतना बढ़ गया कि मंत्री बृजेंद्र सिंह को पैदल ही चलना पड़ा जगह जगह स्वागत द्वार व तौलने का कार्यक्रम होता रहा।

दिल्ली दरवाजा चौराहे पर स्वागत द्वार सिंधिया समर्थक राहुल शेषा ने तौला गया इसके बाद मंत्री जी ने अपना संक्षिप्त उद्बोधन भी दिया। इसके बाद मंत्री विजेंद्र सिंह के परम मित्र हाजी अजीज खान पत्रकार के निवास पर भी स्वागत किया गया।

मोडा दिखाकर बुढऊ को ब्याह दिया

अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने श्रीमंत सिंधिया को चेहरा बनाते हुए विधानसभा चुनाव जीता और 80 साल के बूढ़े कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया यह वही कहावत हुई की मोडा दिखाकर बुढऊ को ब्याह दिया। कांग्रेस के 15 महीने के शासनकाल में मेरा एक भी काम नहीं हो पा रहा था और भाजपा में आते ही मैंने मुंगावली विधानसभा में 100 करोड़ के काम स्वीकृत कराए हैं।

अतिथि शिक्षकों,समग्र शिक्षक संघ ने भी ज्ञापन सौंपा

अतिथि शिक्षक संघ ने भी राज्यमंत्री विजेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर उन्हें अपनी मांग स्वीकृत करने के लिए ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि हम लोगों को पांच छह माह से वेतन ही नहीं मिल रहा है इसलिए हमें वेतन दिलाया जाए। समग्र शिक्षक संघ ने भी ज्ञापन सौंप पर अपनी मांगों मानने के लिए निवेदन किया।

सौशल डिस्टेंस की उडाई गई धज्जियां, मूकदर्शक बने देखते रहे जिम्मेदार अधिकारी

संविधान की शपथ ली हैै हमने और हमारे कार्यकर्ता संविधान और पार्टी लाइन पर चलते हुए मर्यादा का पालन करते हैं , जी हां हम बात कर रहेे हैं मध्य प्रदेश के पीएचई मंत्री और निवर्तमान विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव की जिनका मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर चंदेरी दौरा कई सवाल छोड़ गया ।मंत्री जी के काफिले में सैकड़ों की संख्या में लोग कोरोना काल में लगी विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते नजर आए। मंत्री जी को विभिन्न स्थानों पर स्वागत इतना अभिभूत कर गया कि उन्होंने भी मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा और शोसल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते दिखे । ना ही मंत्री जी के मुंह पर मास्क था और ना नहीं उनके अधिकतर कार्यकर्ताओं के मुंह पर ,सोशल डिस्टेंस कीी धज्जियां उड़ते तो आप देेख ही रहे हैं। जहां एक और प्रशासन द्वारा शर्तों के साथ ढोल ग्यारस के त्यौहार और मोहर्रम का त्यौहार घर पर ही मनाने को कहा गया है और जुलूस पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है ऐसे में इस तरह के आयोजन प्रशासन पर सवाल खड़े करता है। जबकि आज ही चंदेरी में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जहां प्रेसवार्ता दुर्गा पार्क में हुई वहां से 100 मीटर की दूरी पर ही दो कोरोना पाज़िटिव मरीज़ पाये गये, और उन्हें जिला हॉस्पिटल एडमिट किया गया है ।

जहां प्रशासन द्वारा जुलूस और चार से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध है वही मंत्री जी द्वारा दिल्ली दरवाजा चौराहे पर एक विशाल सभा को संबोधित किया गया। विजुअल मैं देखें। इसको देख कर आमजन के मन में कई सवाल हैं कि 4 से अधिक लोगों के निकलने पर जहां प्रशासन लाठी भांंजता नजर आता था आज चुप क्यों है ? क्या सरकारी गाइडलाइन आम पब्लिक के लिए है नेताओं के लिए उनका पालन करना जरूरी है या नहीं? इस बहस को जन्म दे गया है ,मंत्री जी का चुनावी दौरा।

वरिष्ठ भाजपा नेता नगर पंचायत ईसागढ़ अध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी बगैर नंबर की चार पहिया गाडी में काफिले में बैठे देखे गए।

अंत में भाजपा का कार्यक्रम दुर्गा पार्क में रखा गया भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर ने सभी बाहर से आए हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं का और राज्यमंत्री का स्वागत भी किया।
प्रेस वार्ता भी रखी गई

दुर्गा पार्क में ही प्रेस वार्ता भी रखी गई थी जहां नवभारत संवाददाता ने राज्यमंत्री विजेंद्र सिंह से सवाल पूछा कि आप इतनी गाड़ियों के काफिले के साथ इस शहर चंदेरी में आए हैं आपके काफिले में कहीं सोशल डिस्टेंस का पालन होते हुए देखा है। आपके लिए ओर आपके काफिले में किसी को कौरोना नहीं होगा और आपकी सरकार गणेश पंडाल लगाने के लिए मना कर रही है या पांच लोगों को परमीशन दी जा रही है आपके कार्यक्रम में इतनी भीड़ होने पर राजनीतिक कार्यक्रम को कोई परमिशन नहीं?

इसका जब आप राज्यमंत्री ताल गए और कहने लगे हमारी सरकार ने 14 तारीख तक कोई भी कार्यक्रम ना करने का हमको निर्देश दिया था। अब देखने वाली बात यह है कि सरकार जनता के धार्मिक आयोजन का अधिकार भी जनता से छीन रही है, जिसका कोई जवाब मंत्री पर और ना उनकी सरकार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)