Wednesday , March 19 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बकायेदारों पर प्रशासन करेगा कुर्की की कार्रवाई

बकायेदारों पर प्रशासन करेगा कुर्की की कार्रवाई

आम सभा/हरिओम त्यागी, ग्वालियर ।

प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों की सूची जारी की गई है। जिन्होंने डायवर्सन वसूली की बकाया राशि जमा नहीं की है। यह राशि लम्बे समय से जमा नहीं की गई है। इसलिए अब प्रशासन इनके खिलाफ कुर्की आदि की कार्रवाई करने जा रहा है।

अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर क्षेत्र के सराफा बाजार निवासी भरत कुमार पर 8 लाख 51 हजार 760 रूपए, डॉ. दिनेश मजूमदार पर 6 लाख 46 हजार 800 रूपए, भगवान सिंह पर 2 लाख 30 हजार 100 रूपए, मऊ के सियाराम, रामलखन, कोकसिंह पर 5 लाख 46 हजार 480 रूपए, राजबेटी पर 7 लाख 10 हजार 600 रूपए, मानपुर गिर्द के घासमंडी निवासी चतुर सिंह पर 6 लाख 90 हजार रूपए, रानीपुरा के राम व हरी पर 27 लाख 92 हजार 600 रूपए की राशि बकाया है।

इसी प्रकार महलगाँव क्षेत्र के इंडियन ऑयल कार्पोरेशन एमपीनगर भोपाल द्वारा अजय मिश्रा से 10 लाख 13 हजार रूपए, प्रबंधक कैप्टन्स मानिक विकास कॉलोनी ग्वालियर के शवित सिंह चौहान से 4 लाख 12 हजार 624 रूपए, सियाराम खण्डेलवाल से 9 लाख 54 हजार 918 रूपए, मानिक विलास कॉलोनी निवासी रामेन्द्र शर्मा व लज्जाकुमारी शर्मा से 3 लाख 96 हजार 248, ठाठीपुर गाँव निवासी प्रभात जैन व श्याम सिंह से 10 लाख रूपए, होटल रॉयलइन गुड स्टार बिल्डर्स प्रा.लि. डायरेक्टर अजय गुप्ता से 8 लाख 32 हजार 166 रूपए, सतीश भारद्वाज व रंजीत, लाला का बाजार निवासी नवीन व नरेश से 6 लाख 62 हजार 662 रूपए, ओहदपुर क्षेत्र के यशोदा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित ग्वालियर द्वारा आशीष पाण्डेय व मुकेश तिवारी से 12 लाख 63 हजार 385 रूपए, अन्नपूर्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था ग्वालियर के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा व राजेन्द्र उपाध्याय से 14 लाख 33 हजार रूपए, श्रीकृष्ण गृह निर्माण सहकारी समिति अध्यक्ष सत्यनारायण व सिटी सेंटर निवासी अशोक सिंह से 8 लाख 30 हजार 830 रूपए डायवर्सन वसूली के रूप में प्राप्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)