Monday , April 20 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / अदाणी पावर 1200 मेगा वाट के महान प्रोजेक्ट का अधिग्रहण के लिए तैयार, अदाणी ग्रुप ने मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को जानकारी दी

अदाणी पावर 1200 मेगा वाट के महान प्रोजेक्ट का अधिग्रहण के लिए तैयार, अदाणी ग्रुप ने मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को जानकारी दी

निज़ी छेत्र में देश की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादन करने वाली, अदाणी पावर एस्सार पावर से 2900 करोड़ रुपए में एस्सार पावर के 1200 मेगा वाट के महान प्रोजेक्ट का अधिग्रहण करेगी। अदाणी ग्रुप ने मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को जानकारी दी कि अदाणी ग्रुप की कंपनी, अदाणी पावर, अब मध्य प्रदेश में सिंगरौली स्थित एस्सार पावर के 1200 मेगा वाट के महान प्रोजेक्ट के अधिग्रहण की तैयारी रही है, जिसके लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) ने अपनी स्वीकृति दे दी है। इस अधिग्रहण का अदाणी पावर के कुल निवेश सूची में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

पिछले कुछ समय में अदाणी ग्रुप की ऊर्जा उत्पादन निवेश सूची में लगातार बढ़ोतरी हुई है तथा मई में ही कंपनी ने सॉफ्टबैंक और भारती ग्रुप द्वारा संचालित एसबी एनर्जी का अधिग्रहण किया था। एसबी एनर्जी की निवेश सूची में 4,180 मेगावाट के सौर परियोजना, 450 मेगावाट की सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना, तथा 324 मेगावाट की पवन शक्ति परियोजना शामिल है।

अदाणी पावर की नॉन-रिन्यूएबल/थर्मल निवेश सूची में फिलहाल 12,500 मेगावाट की कई परियोजनाएं शामिल हैं। वर्तमान में कंपनी गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र तथा राजस्थान में पावर प्लांट चला रही है। 1600 मेगावाट की एक परियोजना जल्द ही झारखंड में शुरू होने वाली है।

शुक्रवार को बीएसई में दी गई सूचना के अनुसार, अदाणी पावर ने कहा कि ‘‘ऋण शोधन प्रक्रिया से गुजर रही एस्सार पावर एमपी लि. (ईपीएमपीएल) की कर्जदाताओं की समिति ने अदाणी पावर की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है।’’ महान पावर प्रोजेक्ट द्वारा बनायी गयी बिजली की आपूर्ति महान-सीपत ट्रांसमिशन लाइन द्वारा की जाती है। एस्सार पावर सिंगरौली में फिलहाल 600 मेगावाट की दो पावर यूनिट चला रहा है, और भविष्य में इसकी क्षमता 1800 मेगावाट तक बढ़ाने की योजना है। एस्सार द्वारा बनाये गए इन पावर प्लांट्स को 2012 और 2017 में बिजली उत्पादन के लिए शुरू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)