Sunday , January 25 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विभाजनकारी विचारधारा के लोगों को जबाव देकर समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन करें कार्यकर्ता : हितानंद शर्मा

विभाजनकारी विचारधारा के लोगों को जबाव देकर समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन करें कार्यकर्ता : हितानंद शर्मा

* अजा मोर्चा के इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सोशल मीडिया वॉरियर्स की बैठक सम्पन्न

आम सभा,इंदौर।

आज का समय सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया पर लोगों को अपने विचार रखने चाहिए, लेकिन लोकतंत्र को अमर्यादित नहीं करना चाहिए। विभाजनकारी विचारधारा के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रमित करते है, हमें इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को संचालित करने वाले लोगों को जबाव देकर समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने इंदौर के मल्हार गार्डन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सोशल मीडिया वॉरियर्स की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
हितानंद शर्मा ने कहा कि हम जितना अधिक सोशल मीडिया में हमारी सरकार और पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे, उतना पार्टी को लाभ होगा। भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। संख्या बल के साथ ही सोशल मीडिया पर भी हमारी पहुंच और ताकत बढ़ी है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी उपलब्धियों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करना हमारा नैतिक कर्त्तव्य है।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं को अपनी भूमिका और समाज का कैसे उत्थान हो ऐसे विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोशल मीडिया की तथ्यों के आधार पर उपयोगिता के महत्व को समझाया। बैठक को मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं अजजा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)