Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / राशन माफिया के ऊपर कार्यवाही की जाए : अजय सिंह यादव

राशन माफिया के ऊपर कार्यवाही की जाए : अजय सिंह यादव

आम सभा, टीकमगढ़।

टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत पिपरा मडोरी में लगातार गरीबो के राशन में अनियमितताओं की शिकायतें आ रही है इस संदर्भ में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष पीसीसी डेलीगेट अजय सिंह यादव के नेतृत्व में एसडीएम बलदेवगढ़ कार्यालय में सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या महिलाओ के साथ पहुंचकर धरना दिया गया ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि राशन विक्रेता द्वारा फिंगरप्रिंट लगवाने के बाद राशन नहीं दिया जाता है यहां तक कि राशन कार्ड फाड़ दिए गए और ग्रामीणों को धमकी दी गई एसडीएम बल्देवगढ़ द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया साथ ही ग्रामीणों की राशन व्यवस्था नियमित करने के लिए भी कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)