Saturday , March 28 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / दतिया में कृषि मंत्री कमल पटेल का एक्शन

दतिया में कृषि मंत्री कमल पटेल का एक्शन

* गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध f.i.r. करने के निर्देश

आम सभा,दतिया/भोपाल।

कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल दतिया दौरे के दौरान एक्शन मोड पर दिखे। उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि दतिया में एक वेयर हाउस में मात्र 25% चना और शेष मिट्टी पत्थर रखा हुआ है। इस पर मंत्री पटेल ने सख्त एक्शन लिया।
उन्होंने चना खरीदी में गड़बड़ करने वालों के विरुद्ध तत्काल एफ आई आर दर्ज करवा कर सख्त कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं विभागीय अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)