Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विद्या विहार में आयोजित आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2023

विद्या विहार में आयोजित आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2023


* वैचारिक आधार पर संघ को जानना आवश्यक : महेश्वरी

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा, बैरसिया।

आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2023 के चतुर्थ दिवस के प्रथम सत्र में निखिलेश माहेश्वरी विद्या भारती मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री भालचंद्र रावले मध्य क्षेत्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री दीपक दुबे सचिव विद्या विहार बेरसिया एवं संयोजक मुकुट बिहारी शर्मा मंच पर उपस्थित थे।
निखिलेश माहेश्वरी ने बताया कि 1925 विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ हेडगेवार द्वारा नागपुर महाराष्ट्र में कई गई। उनका जन्म चैत्र प्रतिपदा 1 अप्रैल 1889 को नागपुर के एक गरीब परिवार में हुआ। आठ वर्ष की आयु में केशव हेडगेवार ने इंग्लैंड की रानी विक्टोरिया के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में वितरित मिठाई खाने से मना कर दिया और मिठाई फैक दी।बारह वर्ष की आयु में केशव ने सातवें एडवर्ड के राज्याभिषेक के अवसर पर भारत में होने वाली आतिशबाजी को देखने से स्कूल के बच्चों को मना कर दिया। डॉ हेडगेवार ने गांव गाँव जाकर जागरण का कार्य किया।

संघ किसे कहते है– संघ मतलब वे लोग जो संस्कारवान, भारतमाता के पुत्र, सब भाई-भाई हैं का भाव ।
स्वयंसेवक संघ – संघ और समाज का कार्य करते समय किसी भी प्रकार की अपेक्षा को लेकर कार्य नहीं करता। यह मेरी मातृभूमि है इसके लिए कार्य करता है।
प्रतिदिन निर्धारित स्थान पर एकत्रित होने वाला स्थान शाखा है। निश्चित समय पर प्रारंभ एवं समाप्त होने से समय पर कार्य करने की आदत पड़ती है।
संस्कार, धैर्य, पराक्रम, अनुसासन, आज्ञापालन जैसे संस्कार आते हैं समरसता आती है।
गुरु किसे बनाएं- हर स्थान पर आसानी से उपलब्ध रहने वाला गुरु होता है हमेशा प्रेरित करने वाला संघ का कार्य अपना कार्य वर्ष में एक बार धन संग्रह करते हैं स्वाभाविक अनुशासन आता है और हम स्वाभाविक रूप से अनुशासन का पालन करते हैं ताली नहीं बजाते कार्यक्रम के बीच में नहीं उठते सादगी पूर्ण कार्यक्रम करते हैं प्रार्थना सामूहिक है प्रार्थना में संकल्प की पूर्ति हेतु 5 गुण मांगे हैं संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगाए गए सन 1948 में गांधी हत्या का झूठा आरोप लगाकर सन 1975 में इंदिरा गांधी ने मीसा लगाकर सन 1992 में बाबरी ढांचा ढहाने पर विदेशों में भी संघ का कार्य खड़ा किया गया है केनिया इंग्लैंड अमेरिका जैसे देशों में हिंदुओं ने एकत्रित होकर राष्ट्रीय सेवक संघ का कार्य प्रारंभ किया शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारतीय शिक्षण मंडल अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ और संस्कृत भारती कार्य करते हैं आर्थिक क्षेत्र में अखिल भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्य करते हैं सेवा के क्षेत्र में सेवा भारती भारत विकास परिषद आरोग्य भारती आदि कार्य करते हैं आज विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन है इसमें लगभग 60000 शाखा चलती है एक लाख से अधिक सेवा कार्य किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)