Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / नाबालिग के अपहरण,दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश / नाबालिग के अपहरण,दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी गिरफ्तार

आम सभा, ग्‍वालियर। एक नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म कर हत्‍या करने वाले तीन आरोपियों को ग्‍वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग लडकी का अपहरण कर ले जाने के संबंध में थाना आंतरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर, एसडीओपी डबरा विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आंतरी रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पाया कि बालिका को तीन व्यक्ति बिलौआ से ट्रक में बैठाकर फर्रूखाबाद ले गये हैं। ट्रक की तस्दीक होने पर पुलिस ने ट्रक चालक व उसके साथियों की तलाश प्रारम्भ की। तलाशी के दौरान टीम को 16 जनवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मामले का ट्रक चालक व उसके साथियों को बिलौआ में देखा गया है। सूचना पर से पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान से तीन आरोपियों को ट्रक सहित पकड़ा।

पकड़े गये तीनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्‍होंने बताया कि नाबालिग लड़की को ट्रक में ले जाने और लड़की को इटावा-भिण्ड चम्बल नदी में मारकर फेंक देना स्वीकार किया। पकड़े गये तीनों आरोपियों में से लड़की को ट्रक में बैठाकर ले जाने वाले मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 27 दिसंबर को उसने अपने साथियों के साथ लड़की को ट्रक में बैठाकर बिलौआ से फर्रूखाबाद तथा 28 दिसंबर को वापस फर्रूखाबाद से बिलौआ ले गए। 29 जनवरी को तीसरे दिन लौटते समय मुख्य आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्‍कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे गला दबाकर मार दिया तथा सभी ने मिलकर लाश को रात में चम्बल नदी में फेंक दिया।

पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चम्बल पुल के आस-पास तलाशी ली गई तो मौके से टीम को अपह्त से संबंधित बस्तुएं मिली जिसके आधार पर टीम को यकीन हुआ कि आरोपियों ने ही अपह्ता के शव को चम्बल नदी में फेंक दिया। गोताखोरों की मदद से शव की सघन सर्चिंग की परंतु अपहर्ता का शव नही मिला। पुलिस द्वारा चम्बल नदी पर चलाये गये ऑपरेशन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने स्वयं उपस्थित रहकर पुलिस कार्यवाही को निर्देशित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)