
आम सभा, गुना। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो के कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के उद्देश्य से गुना जिले में भी विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत गुना जिले की चाचौड़ा थाना पुलिस ने लगभग सवा लाख रूपये की स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बीनागंज रेलवे क्रासिंग के समीप से आरोपी विष्णु मीना को गत 28 फरवरी मोटरसाइकिल सहित पकड़ा है। आरोपी स्मैक बेचने के फिराक में खड़ा था। इनसे लगभग 12 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Dainik Aam Sabha