Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / गोरखपुर / नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर / नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आम सभा, गोरखपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निकट परिवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.12.2021 को उ.नि. शैलेन्द्र कुमार शुक्ला मय हमराह कर्म. गण जरिये मुखबिर खास सूचना मिलने पर मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्यामु पुत्र हिरालाल निषाद निवासी महराजगंज जनपद गोरखपुर जो मलंग स्थान तिराहा पर कही भागने की फिराक मे किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास कर मै उ.नि. हमराह कर्मचारीगण को मकसद से अवगत कराते हुए मुखबीर को साथ लेकर पहुंचे तो मुखबीर दूर से इशारा कर हट बढ़ गया कि हम पुलिस वाले अपने आपको छिपते छिपाते अभियुक्त के पास पहुंच कर एक बारगी दबिश देकर समय 14.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा रहा है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पता : श्यामु पुत्र हिरालाल निषाद निवासी महराजगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 20 वर्ष

जिस मुकदमें में अभियुक्त गिरफ्तार : मु.अ.सं. 621/21 धारा 639/2021 धारा 363,366,376,323,504,506 भादवि व 5/6 पास्को एक्ट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक : मलंग स्थान तिराहा दिनांक 08.12.2021 समय 14.30 बजे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक चन्द्रहास मिश्र थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर, उ.नि. शैलेन्द्र कुमार शुक्ला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर, का. यशवन्त यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर, का. विनोद यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)