Monday , January 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना बैरसिया में अभिमन्यु विशेष जागरूकता अभियान

थाना बैरसिया में अभिमन्यु विशेष जागरूकता अभियान

(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।

थाना बैरसिया क्षेत्र 19/6/2023 में कस्बा बैरसिया में ‘अभिमन्यु’ विशेष जागरूकता अभियान चलाया। थाना क्षेत्र सभी पुरुष महिलाओं को अभिमन्यु जागरूकता अभियान के तहत महिला एवं पुरुषों को लिंग भेद खत्म करने और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता रखने के लिए नशा नहीं करने, दहेज नहीं लेने, रूढ़ीवादी परंपरा खत्म करने, भ्रुण हत्या बंद करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, लिंग भेद सहित अन्य विषय पर समझाइश देकर जागरूक किया।
अभिमन्यु जागरूकता अभियान के तहत समझाइश एवं जागरूक किया उन्होंने कहा पहले चरण में लड़कों और पुरुषों को ‘मैं हूं अभिमन्यु’ और महिला संबंधी अपराधों से संबंधित नशा, दहेज, रूढ़ीवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा।
अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कों, पुरुषों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है। बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर (पूर्व से महिलाओं के विपरीत सोच) रूढ़िवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)