Saturday , February 14 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / AAP सरकार का दिल्लीवासियों को तोहफा: CM केजरीवाल बोले- अब वैध होंगी कच्ची बस्तियां, मालिकाना हक का सपना होगा पूरा

AAP सरकार का दिल्लीवासियों को तोहफा: CM केजरीवाल बोले- अब वैध होंगी कच्ची बस्तियां, मालिकाना हक का सपना होगा पूरा

नई दिल्ली: 

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब दिल्ली की कच्ची बस्तियां वैध हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए जल्द रजिस्ट्री खुल जाएगी, उनका मालिकाना हक का सपना पूरा होने वाला है. इससे पहले हमेशा उनके साथ धोखा होता रहा, चुनाव के वक्त वादे होते थे बाद में सब भूल जाते थे.

केजरीवाल ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनी हमने इस पर काम शुरू कर दिया. 2 नवंबर 2015 को हमने कैबिनेट प्रस्ताव पास किया था और केंद्र सरकार को भेज दिया. बुधवार शाम को केंद्र से सकारात्मक जवाब आया है. केंद्र सरकार को शुक्रिया और बधाई. केंद्र ने कुछ सवाल पूछे हैं. मैंने अधिकारियों को कहा है तीन-चार दिन में केंद्र सरकार को संतोषजनक जवाब दें.

मानहानि मामला: दिल्ली की आदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दी जमानत

सीएम केजरीवाल ने साथ साथ ही कहा कि हमने पहले ही इन कॉलोनियों में पानी की पाइपलाइन, गलियां, सीवर, नालियां बनवाई. 3500 करोड़ सड़क और नालियों पर और 2500 करोड़ पानी और सीवर डालने पर इन कॉलोनियों में अब तक हमारी सरकार ने खर्च किया है. 1 जनवरी 2015 तक की बनी 1797 कॉलोनियां को इससे फायदा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)