Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / ग्वाल टोली नयापुरा में लगा आधार निवारण एवं आयुष्मान कार्ड शिविर

भोपाल / ग्वाल टोली नयापुरा में लगा आधार निवारण एवं आयुष्मान कार्ड शिविर

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल : श्री कर्मयोगी सेवा समिति के तत्वावधान में ग्राम ग्वालटोली नयापुरा में आधार एवं आयुष्मान कार्ड का शिविर लगाया गया, इस शिविर को लगाने का समिति का मुख्य उद्देश्य उन बुजुर्ग महिला एवं पुरषों के लिए था जिनको उम्र के इस पढ़ाव में बाहर आने जाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था.

इस शिविर के माध्यम से कई बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को फायदा हुआ इस शिविर में कई रहवासियों ने अपनी समस्याओं का निराकरण करवाया मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी एवं समाज सेविका रेखा वर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर इस शिविर का श्री गणेश किया. कर्मयोगी सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्य्क्ष पंकज यादव ने बताया कि कर्मयोगी परिवार जन समस्याओं के निवारण के लिए समय समय पर कई ऐसे शिविर का आयोजन करवाता है जिससे अपने गाँव ओर मोहल्ले के रहवासियों को फायदा हो आगे भी कई ऐसे जनहितकारी शिविर समिति के माध्य्म से लगते रहेंगे.

इस शिविर में समिति के कई निष्ठावान कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए जिनमे समिति के उपाध्यक्ष कमलेश यादव, सचिव सौरभ यादव, सह सचिव प्रेम यादव, कार्यसमिति सदस्य प्रदीप यादव, जगदीश यादव, मोहित यादव, देव यादव, युवा उपाध्यक्ष रवि यादव, कपिल यादव, नेतराम यादव, युवा सचिव राहुल यादव, समाज सेवी सुनील यादव (दुबेले), रवि, द्रविड़, प्रशांत यादव, रोहित यादव, राज यादव, अन्ना यादव शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)