Thursday , February 19 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / औरैया में दर्दनाक हादसा, DCM और ऑटो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत

औरैया में दर्दनाक हादसा, DCM और ऑटो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत

औरैया: 

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शनिवार को सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसे हुआ. जानकारी के मुताबिक, डीसीएम और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. मृतकों में 5 सरकारी शिक्षक बताए जा रहे है.

घटना औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के सौथरा अड्डा के पास ऑटो चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से ओवरटेक कर रहा था तभी तेज गति से आ रहे डीसीएम ट्रक से आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया. मृतकों में 5 सरकारी शिक्षक बताये जा रहे है, जो अपने अपने विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए जा रहे थे. घटना की सूचना जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को हुई वह घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगा दिया. पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आपको बता दे कि इस क्षेत्र में कई बार भीषण सड़क हादसे हो चुके है, लेकिन प्रशासन ने इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)