Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक पुलिसकर्मी और उसका दोस्त गिरफ्तार

महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक पुलिसकर्मी और उसका दोस्त गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पड़ोस के फर्रुखाबाद जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 अप्रैल को हुई थी, जब महिला को उसके गांव के रहने वाले इन दोनों ने उसे गांव के बाहर एक स्थान पर जबरन रोका और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला का आरोप हैं कि आरोपियों ने उसे अपराध के बारे में कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी थी, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में जब उसे पता चला कि घटना का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है, तो उसने अपने परिवार को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गयी । उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई और मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट में जिन दो लोगों का नाम आया है, उनमें कांस्टेबल लखेंद्र सिंह और उसका दोस्त अमित शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)