Friday , June 27 2025
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / राहुल और प्रियंका के लिए शुरू हुई एक नई वन रैंक-वन पेंशन : अमित शाह

राहुल और प्रियंका के लिए शुरू हुई एक नई वन रैंक-वन पेंशन : अमित शाह

ऊना। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान वन रैंक-वन पेंशन योजना को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की वन रैंक वन-वन पेंशन योजना सेना के सेवानिवृत्त जवानों के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी एक वन रैंक-वन पेंशन योजना चलाई है, जिसका उल्लेख यदि मैं नहीं करूंगा तो उनके (कांग्रेस) साथ अन्याय होगा। कांग्रेस की इस योजना का मतलब है ऑनली राहुल-ऑनली प्रियंका वाड्रा वन रैंक पेंशन।

बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने कहा, मोदीजी ने वन रैंक-वन पेंशन दिया, कांग्रेस ने भी वन रैंक-वन पेंशन दिया है। मैं उल्लेख नहीं करूंगा तो उनके साथ अन्याय हो जाएगा। मोदीजी ने वन रैंक-वन पेंशन दिया सेना के सेवानिवृत्त जवानों को, शहीद की विधवा को लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) दिया ऑनली राहुल, ऑनली प्रियंका वाड्रा वन रैंक-वन पेंशन। एक नई किस्म का वन रैंक-वन पेंशन दिया। यह दोनों पार्टियों के बीच का अंतर समझाता है। हमारा वन रैंक-वन पेंशन सेना के जवानों के परिवारों के कल्याण के लिए है, उनका वन रैंक-वन पेंशन गांधी और वाड्रा परिवार के लिए है।

हिमाचल में राजा-रानी और राजकुमार के अलावा किसी का स्थान नहीं था

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, अभी-अभी हमारे जयराम ठाकुरजी हिमाचल की सरकार की प्रशंसा कर रहे थे। बात सही है पांच साल तक कांग्रेस की सरकार देखी है, जहां राजा-रानी और राजकुमार के अलावा किसी का स्थान नहीं था। भारतीय जनता पार्टी की जयराम सरकार बनी, उसने हिमाचल की जनता की सरकार का एहसास जनता को कराया।

अमित शाह का सवाल- गांधी परिवार ने चार पीढिय़ों तक क्या किया

शाह ने कहा, कांग्रेस सरकार आज तक 70 साल तक गरीबी हटाने के नारे लेकर चली। आज भी कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण सुनिए, गरीबी का जिक्र वह जरूर करेंगे। इस मंच से मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल बाबा कि चार पीढ़ी तक शासन किया, 55 साल तक शासन किया। आज भी हमें गरीबी दूर करनी पड़ती है तो आपकी चार पीढिय़ों ने क्या किया, इसका हिसाब जरा देश की जनता को दीजिए। जवाहर लालजी प्रधानमंत्री बने, इंदिरा गांधी बनीं, राजीव गांधी बने, सोनियाजी ने भी मनमोहन सिंह के साथ शासन किया। इतना शासन करने के बाद भी गरीब माता को गैस का सिलिंडर नहीं दे पाए, धुएं में झोंक दिया उनको। मोदीजी की सरकार में साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा गैस सिलिंडर देने का काम किया गया।

एक ही साल में मोदी सरकार ने पूरा किया वन रैंक-वन पेंशन का वादा

भारतीय जनता पार्टी के मुखिया अमित शाह ने कहा,मोदी सरकार बनी उसके घोषणा पत्र में एक वादा था कि हम देश के जवान को वन रैंक-वन पेंशन देंगे, देश के जवान का सम्मान करेंगे, जो अपनी जवानी को -43 डिग्री हिमाचल की चोटियों से लेकर रेगिस्तान पर +43 डिग्री पर गलाता है उसके परिवार का सम्मान करेंगे। 70 साल से किसी को देश के जवानों की यह मांग जो थी, उसको पूरा करने की सूझबूझ नहीं थी क्योंकि मन में उनके प्रति सम्मान और भक्तिभाव नहीं था। मोदीजी आए, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी… एक ही साल में वन रैंक, वन पेंशन का वादा मोदीजी ने पूरा कर दिया। हर साल 8 हजार करोड़ रुपया ज्यादा देश के जवानों के खाते में, रिटायर जवानों के खाते में चेक से पहुंच जाता है। आज उनके परिवार अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सम्मान के साथ जी रहे हैं।

देश की सुरक्षा के लिए जान देने में नहीं झिझकते हिमाचल के जवान

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, हिमालय की कंदराओं से कन्याकुमारी तक आवाज जानी चाहिए कि 2019 में पूर्णबहुमत की मोदी सरकार बनने जा रही है। अमित शाह ने कहा, मितरों, आज एक लंबे अर्से के बाद मैं देवभूमि पर आया हूं। यह देवभूमि, वीरभूमि..उसके कई सारे देवी-देवता देशभर के लोगों की श्रद्धा के केंद्र बने हैं। मैं आज इस देवभूमि-वीरभूमि को श्रद्धा के साथ नमन करके अपनी बात की शुरुआत करना चाहता हूं। हिमाचल उन राज्यों में से हैं, जिसके जवान देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान देने से नहीं झिझकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login