Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आगामी आन्दोलन के रणनीति हेतु मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुलाई गई बैठक

आगामी आन्दोलन के रणनीति हेतु मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुलाई गई बैठक

आम सभा, भोपाल। म.प्र. प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की आज 18 अक्टूबर को बैठक आयोजित की गई जिसमे दूसरे सत्र का आंदोलन चार चरणों में किया जाना था उसी क्रम में 22 अक्टूबर को भोपाल में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन एवं आमसभा की जानी थी किंतु 3 विधानसभा चुनाव एवं एक लोकसभा चुनाव के कारण 11 जिले आंदोलन से प्रभावित होंगे जिसके कारण आन्दोलन भी प्रभावित होगा।

इस बात को लेकर चर्चा की गई जिसमे मान्यता प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन जो मोर्चे के घटक संघ है उपस्थित रहे बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसी स्थिति में 22 अक्टूबर को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे साथ ही 28 और 29 अक्टूबर की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करते हुए 21 नवंबर को प्रांत व्यापी धरना प्रदर्शन,रैली एवं आमसभा भोपाल में की जाएगी और प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारियों के न्यायोचित मांगों के संबंध में हम लोग भोपाल में धरना प्रदर्शन,रैली और आम सभा करेंगे। मोर्चे के प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने न्यायोचित मांगो को लेकर अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)