Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के करोंद क्षेत्र में पति द्वारा अपनी पत्नी के हाथ पैर काटने का मामला आया सामने

भोपाल के करोंद क्षेत्र में पति द्वारा अपनी पत्नी के हाथ पैर काटने का मामला आया सामने

आम सभा , भोपाल : भोपाल के करोंद क्षेत्र में पति द्वारा अपनी पत्नी के हाथ पैर काटने का मामला सामने आया है यहां पर एक पति द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी से लड़ाई करते हुए फरसे से पत्नी के हाथ व पांव काट दिए। लड़ाई की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत आरोपी को सूझबूझ से उसको बातों में उलझा कर पकड़ा।

बता दें कि सिवनी मालवा के रहने वाले प्रीतम सिसोदिया अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ भोपाल के करोंद क्षेत्र में रह रहे, आरोपी प्रीतम सिसोदिया द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा करते हुए फंसे से हाथ पैर काट दिए आरोपी शराब के नशे में धुत था और बार-बार कह रहा था कि कोई पास आया तो गर्दन उड़ा दूंगा जिसके बाद पुलिस को जैसे ही इस पूरी घटना के बारे में सूचना मिली मौके पर पहुंचकर सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और फिर महिला के हाथ व पैर के साथ हमीदिया अस्पताल महिला को लेकर पहुंचे आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने में ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)