(छोटेलाल गिरी)
आम सभा, उज्जैन।
अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक, आमसभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के निर्वाचन सर्व सम्मति से संपन्न हुए। 29 और 30 जून दो दिवसीय आयोजन मोनी बाबा आश्रम गंगा घाट उज्जैन मध्य प्रदेश पर भारत के लगभग सभी राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी गण एवं मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बालकृष्ण जी पर्वत नागपुर को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया एवं महंत अक्षय भारती मंगलनाथ उज्जैन सभा का युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष उत्कर्षा गिरी मुंबई को बैठक में सर्वसम्मति से अयोध्या उत्तर प्रदेश में भूमि क्रय करके एवं उज्जैन मध्य प्रदेश में पूर्व में शंकराचार्य आश्रम ट्रस्ट द्वारा क्रय की गई भूमि पर शंकराचार्य आश्रम, सामाजिक आध्यात्मिक एवम राष्ट्रीय उत्थान हेतु शंकराचार्य मठ गोस्वामी भवन के निर्माण का संकल्प लिया गया । धर्म राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षार्थ युवाओं तथा मातृशक्ति को संगठित होकर कार्य करने हेतु सदस्यो से सुझाव लिए।
बैठक का शुभारंभ आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा का पूजन अभिषेक महामंडलेश्वर डॉक्टर सुमनानंद गिरि जी महाराज एवं मंगलनाथ महंत राजेंद्र भारती जी की उपस्थिति में हुआ । मुख्य निर्वाचन अधिकारी महंत श्री प्रीतम पूरी जी गोस्वामी रहे।
कार्यक्रम के सूत्रधार राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रेम नारायण गिरी जी भोपाल, मीडिया प्रभारी विपिन यति भोपाल, व्यवस्थापाक समिति के उज्जैन जिला अध्यक्ष संजय पुरी जी रहे। वैदिक मंत्र से आथित्य स्वागत परंपरा का निर्वहन करते हुए स्वागत भाषण उज्जैन मंडल अध्यक्ष विजय गिरी गोस्वामी द्वारा दिया गया।