Sunday , April 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / भाई और बहन ने आपस में ही कर ली शादी

भाई और बहन ने आपस में ही कर ली शादी

इस मॉर्डन जमाने में लड़के- लड़कियां अपने परिजनों की बिना अनुमति के शादी कर लेते हैं। इसकी वजह से कई बार फैमिली टूट जाती हैं। हालांकि, बदलते समय के साथ अब ज्यादातर फैमिलीज अपने बच्चों की पसंद को अपनाने लगे हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसे मामले भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें अपनाना तो छोड़िए मानना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला झारखंड में डालटनगंज से सामने आया है। जहां भाई और बहन ने ही आपस में शादी कर ली।

12 जनवरी को एक ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की मांग में सिंदूर भर दिया। दोनों ने पलामू के मुख्यालय डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ही एक-दूसरे से शादी कर ली। यह खबर सुनते ही परिवार के लोग अवाक हो गए। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ है। जबकि पुलिस ने लड़का और लड़की दोनों को सुरक्षा के लिहाज से थाना लेकर आ गई।

एक-दूसरे के प्यार करते थे दोनों

पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों में काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से फोन पर खूब बात करते थे। हालांकि, परिवार वालों को कभी भी दोनों को देखकर ऐसा नहीं लगा की उनके बीच ऐसा कुछ चल रहा है। दोनों ने शुक्रवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर मिलने का प्लान बनाया और फिर वहीं एक-दूसरे से शादी कर ली।

#shaadi #marriage #RailwayStation #IndianRailway #BrotherSister #Sister ##Brother