भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में महिलाएं और महिला मोर्चा कार्यकर्ता सहभागी बनें। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए महिलाएं नमो एप विकसित भारत एंबेसडर बनें और 100 डेज चैलेंज लेकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता ‘‘नमो एप’’ में 10 लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। महिला मोर्चा की बैठक के पूर्व रामधुन हुई, जिसमें सभी उपस्थित बहनों ने रामधुन गायी।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 हजार महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिलाकर ड्रोन दीदी बना रहे हैं। पहले स्व सहायता समूहों से देश में करीब दो करोड़ महिलाएं जुड़ी थीं। भाजपा सरकारों ने देश की करीब 12 करोड़ महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार देने के साथ आत्मनिर्भर बना रही है। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नमो एप में दस लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत बनाने के कार्य में सहभागिता करें।
किसी भी कांग्रेस के घर राम नाम का झंडा नहीं दिखा – सुमित पचौरी
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि भगवान राम कण कण में है। भगवान राम रोम रोम में है। पूरा देश राममय हो गया है परंतु पता नही बाबर का कौन सा अंश इन कांग्रेसियों में रह गया है तो राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा दिया है। जब हमारे आदर्श श्री राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना है तभी फिरोज गांधी को पौत्र राहुल गांधी पूरे कांग्रेसियों को लेकर हवाई जहाज से मणिपुर चले गए। कही कोई कांग्रेसी श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में ना चला जाए। इस पर निगरानी रखी जा रही है। कहीं किसी कांग्रेसी के घर पर श्री राम झंडा दिखा क्या। अब तो जब यह कांग्रेसी वोट मांगने आए तो इनको तो बस काला झंडा ही दिखाना चाहिए यह इसी झंडे के लायक है। जब कांग्रेस नेतृत्व ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराया था तब कांग्रेसियों ने विरोध क्यों नहीं किया, क्यों धरने पर नहीं बैठे। मुझे तो लगता है इन सभी कांग्रेसियों में भी विध्वंसकारी बाबर का अंश है। जो राम का ना हुआ वह किसी नही होगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रविंद्र यति, सुश्री सरिता देशपांडे, श्रीमती शशि सिन्हो, श्रीमती सुषमा चौहान, राजेंद्र गुप्ता, आईटी सेल के संयोजक विश्व विजय सिंह सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थीं।